New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
माउंट आबू | जैसे की आप सभी को ज्ञात है 20 मार्च को मुख्य बाज़ार रहवासी निशिद सिंघल (24 वर्षीय) जो की अभी देश से बाहर रहते है, माउंट आबू लौटने पर उन्होंने खुद को हस्पताल में चेक कराया ताकि किसी तरह का संदेह न रहे |
एस.डी.एम डॉ रविन्द्र गोस्वामी के आदेश पर निशिद को ग्लोबल हस्पताल के विशेष वार्ड में 2 दीन के लिए रखा गया और आज प्रातः उनकी रिपोर्ट्स नेगेटिव आई है | आप सभी निर्भय रहे माउंट आबू में कोई भी संक्रमित व्यक्ति नहीं है लेकिन सुरक्षित रहना भी उतना ही जरुरी है क्युकी वायरस अभी भी प्रकति में जिंदा है और खतरा अभी टला नहीं |
जब निशिद आबू वापस लौटे तो उन्हें लगा की वे बाहर देश से आये है तो उन्हें अपना चेकअप करा लेना चाहिए और वह ग्लोबल अस्पताल पहुंचे, डॉ. ने उनकी पिछले 15 दिन की मेडिकल हिस्ट्री को देखते हु स्वस्थ बताया, लेकिन निशिद फिर भी सैंपल टेस्ट करवा के पूर्ण रूप से संतुस्ट होना चाहते थे एवं एस.डी.एम के हस्तेक्षेप के पश्चात उन्हें ग्लोबल अस्पताल के विशेष वार्ड में विशेष मेडिकल सुविधायो के बीच भरति कर लिया गया | उनके सैंपल की रिपोर्ट आज प्रातः नेगेटिव आई, सभी आबू वासी व उनके परिवार वाले काफी खुश है यह खभर जानके |
इस दौरान कई अफवाह भी खूब वायरल हुई, लोगो ने क्या कुछ नहीं कहा लेकिन कसी के पास भी उनकी बातो का कोई प्रमाण नहीं था, इन अफवाहों के चलते हमारे द्वारा एक लाइव विडियो किया गया जिसमे हमने अफवाह फैला रहे लोगो को चेतवानी देते हुए सचेत कराया की अफवाहों की स्क्रीनशॉट के लेके हमें भेजिए, उन पर कठोर कार्यवाही की जाएगी जिसके पश्चात तुरंत प्रभाव से उन लोगो ने अपने मेसेज डिलीट किये |
इस दौरान जब हमरी निशिद से बात हुई तो उन्होंने बताया की :-
मैं दुसरे देश में रहता हु अभी और मैं नहीं चाहता की मेरी लापरवाही से किसीको परेशानी हो, और मै टेस्ट करवा कर सुनिश्चित कर लेना चाहता हु |
उनका यह हौसला व समझदारी हम सभी के लिए उदहारण है की हमें स्वयं से पहले हमारे देश के लोगो के लिए सोचना |