HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 25℃
news-details
उपखण्ड अधिकारी द्वारा राजकीय चिकित्सालय का आकस्मिक विस्तृत निरीक्षण: माउंट आबू

उपखण्ड अधिकारी द्वारा राजकीय चिकित्सालय का आकस्मिक विस्तृत निरीक्षण: माउंट आबू

माउंट आबू | उपखण्ड अधिकारी आबूपर्वत ई. अभिषेक सुराणा (आई.ए.एस.) द्वारा राजकीय चिकित्सालय का किया गया आकस्मिक विस्तृत निरीक्षण किया गया, इस दौरान चिकित्सालय में स्थित समस्त विभागों, पुरूष व महिला वार्ड, ऑपरेशन कक्ष एवं निःशुल्क दवा वितरण कक्ष एवं स्टोर का निरीक्षण किया गया। अस्पताल में एक बडा कक्ष जिसमें नाकारा सामान भरा हुआ है उसको नियमानुसार निस्तारण करने को निर्देशित किया गया एवं निर्धारित प्रक्रियानुसार निस्तारण कर पालना करने हेतु निर्देश दिए गए। सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने ओ निर्देशित किया गया। मोर्चरी की भी सफाई व्यवस्था को सुचारू करने का निर्देश दिया गया। वर्तमान में कोविड प्रोटोकॉल की पालना टीकाकरण एवं फिल्ड में डोर-टू-डोर सर्वे को भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डाॅ. तनवीर हुसैन, डाॅ मेड़तवाल, डाॅ. नवीन शर्मा उपस्थित रहे। नाके व पेट्रोल पम्प पर की गई सैंपलिंग माउंट आबू टोल नाके के पास बाहर से आने वाले दूध विक्रेताओं एवं पट्रोल पम्प कार्मिको का एण्टीजन टेस्ट से सैंपल कुल-18 व्यक्तियों का लिया गया। चिकित्सा विभाग से शैलेष कुमार, राजु सोंलकी, शैतान सिंह एवं राजस्व विभाग से भू अभिलेख निरीक्षक कुंजबिहारी झा साथ रहें।

Search