HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26℃
news-details
माउंट आबू वन विभाग ने साम्भर व खर्घोश के शिकारियों की धरपकड़

माउंट आबू वन विभाग ने साम्भर व खर्घोश के शिकारियों की धरपकड़

माउंट आबू | वन्य अभ्यारण माउंट आबू यु तो शांत व सुरक्षित वन क्षेत्र है लेकिन यहाँ भी कुछ असामाजिक तत्व वन्य जीवो को क्षति पहुँचाने से बाज़ नहीं आते, लेकिन सतर्क वन्य विभाग इन अपराधियों को दांतों तले चने चबवाने में पीछे नहीं हटता और उसी का नतीजा है की यहाँ बहुत कम शिकार की घटनाए होती है | वन्यजीवों के शिकार की रोकथाम एवं नियंत्रण बाबत तथा वन्यजीवों के शिकार अपराध प्रकरण में फरार चल रहे मुल्जिमों को पकड़ने के लिये अघोहस्ताक्षरकर्ता के निर्देशन में मुल्जिमों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव आबूपर्वत भरतसिंह देवड़ा के नेतृत्व में सहायक वनपाल मोहनराम चौधरी, राजेश विश्नोई, वनरक्षक रामकुमार यादव, सवाराम, देवी चौधरी एवं आनन्द चितारा ने दिनांक 03/12/2020 साम्भर शिकार प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सोमाराम पुत्र भीखाजी जाति जोगी को दिनांक 26/04/2021 को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश किया गया था | तत्पश्चात दिनांक 28/04/2021 को न्यायिक अभिरक्षा हेतु आबूरोड़ जेल में भेजा गया। इसी प्रकार दिनांक 03/04/2020 को जंगली खरगोश के शिकार प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी अर्जुन उर्फ शिवडा पुत्र भेराराम भील निवासी देलवाड़ा के घर दबिश देकर दिनांक 30/04/2021 को गिरफ्तार किया गया एवं अर्जुन के घर की तलाशी में साभर का सीग भी बरामद हुआ। आरोपी को न्यायालय आबूपर्वत में पेश किया गया। तत्पश्चात् कोविड-19 रिपोर्ट आने के बाद दिनांक 01/05/2021 को न्यायिक अभिरक्षा हेतु आबूरोड जेल में भेजा जायेगा। इसी क्रम में वन्यजीव शिकार प्रकरणों में लिप्त व सहयोगी आरोपियों को पकड़ने की कार्यवाही जारी है।

Search