HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
माउंट आबू मार्ग की सफाई के लिए आबू वासियों ने किया श्रम दान

माउंट आबू मार्ग की सफाई के लिए आबू वासियों ने किया श्रम दान

माउंट आबू | आज प्रातः 8:00 बजे से माउंट आबू से तल्हेटी मार्ग के सफाई कार्य का आगाज़ किया गया, इस दौरान मौजूद लोगो ने अपने स्तर पर पूरी कोशिश की की वह ज्यादा से ज्यादा कचरा साफ़ कर सके | इस कार्य में आबूवासी, समाजसेवी संगठन, सुरक्षाबल, स्कूल, पर्वतारोही, वन विभाग, पार्षद आदि लोगो ने अपना सहयोग दिया | प्रातः 8 बजे से शुरू हुआ सफाई अभियान दोपहर तक चला जिसके पश्चात एकत्रित किये गये कचरे को छिपाबेरी पर रखा गया फिर वहां से उठाकर उसे आगे फेकने के लिए ले जाया गया |\ इस अभियान की शुरुआत कुछ आबू वासि जैसे की केनदेन, सलिल कालमा, दीपक त्रिपाठी, नरेन्द्र सिंह, ज्योतिष जॉनवाल आदि द्वारा 2 हफ्ते पहले की गई थी जिसमे सभी आबू वासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया | यह एक सुंदर कोशिश थी माउंट आबू मार्ग को साफ़ करने की लेकिन जो उम्मीद बांधी गई थी उतना कारगर यह अभियान साबित नहीं हुआ जैसे की 1200 लोगो के शामिल होने की बात कही गई लेकिन लोगो की संख्या काफी कम थी, वही जैसा कहा जा रहा था की माउंट आबू मार्ग को पुर्णतः साफ़ किया जायेगा तो वह भी हासिल न हो सका क्यूंकि मार्ग पर अभियान के पश्चात भी जगह जगह वैसे ही कचरा फैला दिखा | इस अभियान को इतना बड़ा बना दिया गया था जिसके कारण भारी संख्या में भामाशाहों ने भी योगदान दिया और लोगो ने भी अपना अमूल्य समय दिया और जब इस स्तर पर योगदान होता है तो अभियान से अपेक्षा बढ़ जाती है और अभियान में किये गये व्यादे को सफल बनाना एक तरह से अनिवार्य हो जाता है लेकिन इस अभियान से जितनी उम्मीद लगाई गई थी उतना कारगर यह अभियान साबित नहीं हुआ | प्रशासनिक स्तर पर भी शुरुआत से ही इस अभियान को वाह वाही बटोरने का माध्यम बनाने की कोशिश झलक रही थी लेकिन उन्हें यह समझना होगा की प्रशासनिक लापरवाही का ही यह नतीजा है की आज आमजन को सफाई के लिए सड़क पर उतरना पड़ा |

Search