HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.6℃
news-details
करीब 46 घंटे पश्चात माउंट आबू मार्ग हुआ सुचारू, दोषियों पर कार्यवाही कब ?

करीब 46 घंटे पश्चात माउंट आबू मार्ग हुआ सुचारू, दोषियों पर कार्यवाही कब ?

माउंट आबू | 26 सितम्बर को दोपहर करीब 4:00 बजे माउंट आबू के सेंट मैरी स्कूल टर्न (गैस सिलिंडर गोडाउन) पर RUIDP की लापरवाही और प्रशासन की अनदेखी के चलते 40 फीट गहरा गड्ढा हो गया जिसे करीब 46 घंटे बाद भराव कर ठीक किया जा सका और आज 28 सितम्बर को दोपहर करीब 1:30 बजे यातायात फिर एक बार सुचारू हो सका | Watch on YouTube Mount Abu Road Repaired इस घटना का कारण बताया जा रहा है की सड़क के निचे पुराने नाला आ रहा था जिसे ब्लाक कर दिया गया था, और इसी ब्लाक नाले से पानी रिश्ते हुए सड़क के निचे की मिट्टी को अपने साथ ले गया और यहाँ 40 फीट गहरा गड्ढा हो गया | अगर यह बात RUIDP या अन्य अधिकारियो को ज्ञात थी तो इस पर पहले ही कार्यवाही क्यों नहीं की गई | एक साल से सड़क पर यह बेरीगेट लगे हुए है तो फिर क्यों अधिकारी द्वारा कार्य को समाप्त कर रोड को दुरुस्त करने के लिए पाबंद नहीं किया गया इस दौरान यातायत को पुर्णतः बंद न हो के मद्देनज़र गौमुख से होते हुए सेंट मेरी वाटर पंप वाले मार्ग पर गाडियों को उपर निचे जाने दिया लेकिन इस पुरे कार्य में कई दिक्कते आई :- 1) हर 2 घंटे में गाडिया ऊपर निचे होनी थी लेकिन अस्थाई मार्ग पर भी काफी दिक्कते आ रही थी जिसके चलते गाडियों का जाम लगा रहा और सांय तक तो तल्हेटी पर ऐसा माहोल बन गया की ऊपर जाने भी देंगे यहाँ नहीं | 2) आबूरोड तहसीलदार द्वारा माइक पर दिये गये निर्देश को सुनकर तो ऐसा लगा जैसे न जाने माउंट में कितनी बड़ी घटना हो गई और अब आगे क्या होगा | 3) 28 सितम्बर को आवाघमन के लिए कोई खबर नहीं दी गई जिसके कारण सभी असमंजस में थे की यातायत कैसे होगा | 4) नेताओ की चुप्पी, प्रशाशन की अनदेखी और RUIDP की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ लेकिन जब लोग सड़क पार कर रहे थे उन पर गालिया निकाली जा रही थी चिल्लाया जा रहा था मानो जनता की वजह से रोड टुटा हो लेकिन लापरवाह RUIDP के कर्मचारी तेजा को चूं तक नहीं किया गया आखिर क्यूँ ? करीब एक वर्ष पूर्व आबूटाइम्स द्वारा इसी जगह से लाइव विडियो कर प्रशासन व पालिका चेताया गया था की आने वाले समय में यहाँ एक बड़ी घटना घट सकती है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और इसका अंजाम यहाँ पहुंचे पर्यटक व आमजन को भुगतना पड़ा | एक वर्ष पूर्व 2020 में आबूटाइम्स द्वारा किया गया लाइव विडियो RUIDP द्वारा पर्यावरण के नियमो तो ताक पर रखकर कार्य कीया जा रहा है यहाँ तक वन विभाग ने भी ब्लास्टिंग के लिए NOC जारी करने से इनकार कर दिया फिर ब्लास्टिंग कैसे होने दी गई और इस पर आबूटाइम्स द्वारा ग्राउंड जीरो पर पहुँच कर रिपोर्टिंग की गई लेकिन उसके बावजूद आजतक कोई कार्यवाही नहीं की गयी आखिर क्यों ? आज 46 घंटे की परेशानी झेलकर, विश्व पर्यटन दिवस को खाक कर कर सड़क ठीक होने के जश्न में कही यह नहीं भूल जाये की इस बार दोषियों को सजा हो और माउंट आबू के सभी मार्ग तुरंत प्रभाव से ठीक किये जाये |

Search