HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.6℃
news-details
महिला पर्यटक के दुर्व्यवहार पर माउंट आबू टोल कर्मचारियों ने जताया आक्रोश

महिला पर्यटक के दुर्व्यवहार पर माउंट आबू टोल कर्मचारियों ने जताया आक्रोश

माउंट आबू | कल 25 अगस्त 2021, दोपहर करीब 11:00 बजे टोल नाके पर हुए विवाद पर नाका कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए इन्साफ की गुहार लगाई है, कर्मचारियों का कहना है पूर्व में भी महिलाओ द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है लेकिन प्रश्ससन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और कल फिर महिला पर्यटक द्वारा टोल कर्मचारियों पर लात - घुसे चलाये गये जिसके पश्चात नाका कर्मचारियों का यह भी कहना है की नाके पर महिला कांस्टेबल या महिला कर्मचारी तैनात की जाये | न्वियूज़ डियो यह था मामला नाका कर्मचारी ने बताया दोपहर क़रीब 11:00 बजे GJ नंबर की दो गाड़ियां नाके पर और ये पहली गाडी टोल देकर आगे चली गई व दूसरी गाडी में बैठी एक महिला ने अपनी आबूरोड की आईडी दिखाकर कहा हम लोग लोकल है इसलिए टोल नहीं देंगे इस बात को लेकर कर्मचारी व महिला के बीच विवाद शुरू हो गया कुछ देर बाद महिला ने 200 रुपये निकालकर फेंक की जिस पर कर्मचारी ने उसे उठाने से मना कर दिया | इसके पश्चात महिला आक्रोशित हो गई और बेरियर हटाने पहुँच गयी, वह आगे निकल चुकी वालो को भी फ़ोन करकर वापस बुलाया गया | इसके पश्चात महिला पर्यटकों ने नाके कर्मचारी पर जमकर लात गुसे चलाये व कार्यलय में घुसकर भी हंगामा किया | पुलिस की कार्यवाही मौके पर पुलिस द्वारा शांति भंग को लेकर पर्यटकों को थाने लाया गया जिसके पश्चात नाका कर्मचारी द्वारा दर्ज कम्प्लेन्न पर राजस्व कार्य में बाधा डालने को लेकर 7 व्यक्तियों पर केस दर्ज किया गया | रात को सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को उपखंड कार्यालय में पेश कर जमानत पर छोड़ दिया गया व मुकदमे में अनुसन्धान जारी है | इन 7 व्यक्तियों पर हुआ केस दर्ज - मयूर भाई पुत्र कालू भाई निवासी जुनागड़ - अमित पुत्र रति भाई निवासी राजकोट - मुनाफ पुत्र शरीफ भाई निवासी गांधीनगर - सूरज भाई पुत्र लाखा भाई निवासी जुनागढ़ - अमी पत्नी अमित नथवानी निवासी राजकोट - प्रीती कुमारी पुत्री मोहन लाल हिरागर निवासी आबूरोड़ हाल महसाना - धारा पुत्री विनोद भाई निवासी जुनागढ पिछले कुछ समय में देश में और भी ऐसे मामले सामने आये है जिसमे महिलाओ द्वारा पुरशो के साथ मार पिट की गई लेकिन, महिला का लिहाज करते हुए पुरुष द्वारा वापस हाथ नहीं उठाया गया लेकिन इन बढ़ते मामलो के मद्देनज़र कानून को सख्त कर इस पर नये नये नियम बनाने की आवश्यकता है |

Search