New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
माउंट आबू । जैसा कि दिवाली के बाद माउंट मैं बंपर सीजन होता है उसके चलते देखा गया है कि पिछले वर्षों में कई बार ट्रैफिक की वजह से प्रशासनिक तौर पर नियंत्रित व्यवस्था ना होने के कारण लोगों को परेशानी हुई है लेकिन इस बार उपखंड अधिकारी डॉ गौरव सैनी व पुलिस उप अधीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में जगह-जगह पर पुलिस तैनात की गई है साथ ही पुलिस को सख्त आदेश है की ट्राफिक का पूरा ध्यान रखा जाए जिसके चलते ट्राफिक बिल्कुल नियंत्रित है ।
थानाअधिकारी बाबू लाल पुलिस कर्मी सहित नक्की झील पर व्यवस्था सुनिस्चित कर रहे है, सभी गाड़ियां एक तरफ से आ रही है एवं दूसरी तरफ से जा रही है और कोई ओवरटेक किसी भी तरह से नहीं हो रहा है एवं लोगों ने भी कहीं ना कहीं कोरोना के चलते माउंट आबू का रुख किया है लेकिन माउंट आबू में जरूरत है कि लोग मास्क जरूर पहने और थोड़ी दूरी बनाए एवं कोरोना की गाइडलाइंस को ज्यादा से ज्यादा फॉलो करने की कोशिश करें ।
वही यहां के लोग भी स्थाई रूप से कोशिश कर रहे हैं सैनिटाइजेशन आदि चीजों का इस्तेमाल करके जितना हो सके करोना की गाइडलाइन कि पालन किया जाए एवं सभी से अनुरोध है कि ज्यादा लोग माउंट आबू आ रहे है एवं अपना ध्यान रखें ।