HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.6℃
news-details
न.पा माउंट आबू में 90 फ़ाइल पेंडिंग, सहायक अभियंता ने कहा अध्यक्ष जीतू राणा ने हमें निरिक्षण करने से रोका

न.पा माउंट आबू में 90 फ़ाइल पेंडिंग, सहायक अभियंता ने कहा अध्यक्ष जीतू राणा ने हमें निरिक्षण करने से रोका

माउंट आबू | सिमित जनसंख्या व वर्ग में बसे प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में सबसे ज्वलंत मुद्दा है रिपेयर रेनोवेसन की परमिशन, वर्षो से इस मुद्दे पर जहा नेता अपनी राजनितिक रोटिया सेकने से बाज़ नहीं आते तो वही सरकार ने भी अभी तक इस मुद्दे पर अग्रसर होकर कार्य नहीं किया, पूर्व में जब भाजपा के पार्षद आबूरोड़ जाकर पूर्व मुख्य मंत्री राजे से मिले तो उन्हें भी निराशा हाथ लगी और हाल ही में जब सिरोही दौरे पर आये वर्तमान मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने मंच से यह भरोसा दिया की माउंट आबू के निर्माण से जुडी समस्या दूर कर दी जायेगी तो लोगो को लगा की अब निर्माण की राह आसान हो जायेगी लेकिन एक वर्ष से ज्यादा हो गया वादा किये, वादे फिर वादे बनकर रह गये और नेताओ ने बुराई का ठीकरा उपखंड अधिकारी पर फोड़ दिया जिस पर वर्तमान उपखंड अधिकारी ने आज प्रेस वार्ता कर इस मुद्दे में पारदर्शिता सामने लाई | विडियो न्यूज़ स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करे उपखंड अधिकारी गौरव सैनी ने कल नगर पालिका का ओचक निरिक्षण किया जिसमे पाया गया की कई अधिकारी कार्यलय पर उपस्थित ही नहीं थे तो कुछ कर्मचारी मौके पर होने के कारण कार्यालय में नहीं थे, निरिक्षण के दौरान सबसे चोकाने वाली बात यह रही की सहायक अभियंता नवोदित सिंह ने अभी तक 90 फ़ाइल पर कोई साईट निरिक्षण नहीं किया क्यूंकि उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा द्वारा मना किया गया था | जहा एक और वर्तमान बोर्ड के नेता उपखंड स्तर पर कार्य न होने का इलज़ाम लगा रहे थे तो वही 90 फ़ाइल न.पा अध्यक्ष द्वारा रुकवाने से यह साफ़ हो जाता है कौन कितना पानी में है | आज उपखंड कार्यालय पर एस.डी.एम डॉ गौरव सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कल किये गये निरिक्षण के पश्चात सामने आये मसलो को मीडिया के सामने रखा, साथ ही उन्होंने कहा की नगर पालिका में भ्रस्टाचार है और वह जल्द ही इसे साबित करंगे | आबूटाइम्इस द्सवारा इस मुद्दे से जुड़े सभी पक्षों से बात की गयी जो की कुछ इस प्रकार है: - डॉ गौरव सैनी, उपखंड अधिकारी: अगर उपखंड स्तर पर भ्रस्टाचार है तो वो साबित करे, और मै यह जल्द ही साबित कर दूंगा की नगर पालिका स्तर पर कितना भ्रटाचार है और इससे जुड़े सबुत भी जल्द ही आपके सामने रख दिये जायेंगे | राम किशोर, न.पा आयुक्त: यह बात मेरे पदस्थापन के पहले की है, सहायक अभियंता से प्राप्त जानकारी के अनुसार 90 प्रस्तावली पेम्डिंग है, जो भी विभागीय आदेश हमें मिलेंगे उसकी नियम अनुसार कार्यवाही की जायेगी | इसमें एक नॉटिस भी जारी किया जायेगा और जिस स्तर पर भी देरी हुई है उस पर कार्यवाही की जायेगी | जीतू राणा, न. पा अध्यक्ष: हमारे द्वारा फ़ाइल इसलिए रोकी गयी क्यूंकि पूर्व में परमिसन जारी करने को लेकर भेद भाव किया जाता रहा है और हम क्रमांक से फ़ाइल आगे बढ़ायेंगे जिसने सबसे पहले फ़ाइल लगाई है उसे सबसे पहले परमिसन जारी हो | टोकन प्रक्रिया खत्म करना हमारे प्रथम मुद्दा है और इसके लिए हाल ही में जब मुख्य मंत्री से मिले तो हमने इस पर भी उनसे चर्चा की | नारायण सिंह भाटी, अध्यक्ष भवन निर्माण समिति: नगर पालिका में किसी तरह का कोई भ्रस्टाचार नहीं है, भ्रस्टाचार टोकन प्रक्रिया के कारण होता है, अगर भ्रस्टाचार खत्म करना है तो टोकन प्रक्रिया को क्यों समाप्त नहीं किया जाता, हम एडी चोटी का जोर लगाकर यह प्रक्रिया खत्म करके रहंगे | प्रशांत बोहरा, नागरिक माउंट आबू: मेने 20 वर्ष पहले भवन निर्माण/ रिपेयरिंग की परमिसन लगाई थी लेकिन आज 20 वर्ष हो गये न तो परमिसन मिली है ना ही अभी तक कारण बताया गया है, जहा एक ओर जनता से वादा किया जाता है उनके मसले हल किये जायेंगे वही 20 वर्ष से लंबित कार्य सभी को प्रश्नचिन्ह के कटघरे में खड़ा करता है | सहायक अभियंता नवोदित सिंह के माउंट आबू से बाहर सिरोही में होने के कारण उनकी बाईट प्राप नहीं हो सकी

Search