HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
आख़िरकार नगर पालिका पर हुई कार्यवाही, अकाउंटेंट निलंबित अगला कौन ?

आख़िरकार नगर पालिका पर हुई कार्यवाही, अकाउंटेंट निलंबित अगला कौन ?

माउंट आबू | पूर्व में हुई नगर पालिका बैठक में कोरोना काल में किये गए भुगतान पर कई बार सवाल उठाये जा चुके है और हाल ही में हुई पालिका बैठक में फिर पार्षद ने नगर पालिका द्वारा 1 करोड़ 32 लाख के कुल भुक्तान पर सवाल उठाते हुए कहाँ, जितने का भुक्तान हुआ है उतने की तो सामग्री आये ही नहीं जिसमें एक अकेली फर्म को 38 लाख का भुक्तान शामिल है | साथ ही पूर्व नगर पालिका आयुक्त राम किशोर शर्मा के कार्यकाल में अवैध निर्माण व वित्तीय अनियमिताओ का विरोध करते हुए पालिका की बैठक में पार्षदों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है | वर्तमान आयुक्त शिवपाल सिंह को उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया ने निलंबित अकाउंटेंट पंकज माथुर को वित्तीय अनियमितता के गंभीर मामले में माथुर को चार्जशीट जारी करने के आदेश दिए है | नगर पालिका पर हमेशा से भ्रस्टाचार के आरोप लगते रहे है लेकिन हाल ही के दिनों जिस तरह आम जनता, खुद को नगर पालिका से सताया हुआ महसूस कर रही है, उन्हें अपने छोटे छोटे कामो के लिए भी महिनो इंतज़ार करना पड़ता है, नौबत तो यहाँ तक आ गई है की लोगो को अपने कार्यो के लिए भूख हड़ताल करनी पड रही है, नगर पालिका के अस्थाई कार्मिको को कई महीनो से वेतन नहीं मिला जैसे अनेक कारण है जिससे त्रस्त आमजन अब अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए इंसाफ की मांग कर रहे है |

Search