HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.6℃
news-details
खिलाडियों की गुहार, पोलो ग्राउंड में फिर बनाया जाये बास्केट बॉल कोर्ट - सौंपा ज्ञापन

खिलाडियों की गुहार, पोलो ग्राउंड में फिर बनाया जाये बास्केट बॉल कोर्ट - सौंपा ज्ञापन

माउंट आबू | पिछले कई वर्षो से माउंट आबू में आम जनता के लिए खेल के मैदान की कमी को लेकर खिलाडियों द्वारा लगातार रोष जताया गया है और हाल ही में 15 अगस्त पर फिर सार्वजनिक मैदान न होने के कारण बास्केट बॉल के मैच ए.वी.एम स्कूल में कराये गये व वॉलीबॉल के मैच प्रेम निवास (ग्लोबल हॉस्पिटल) में कराये गये | सार्वजनिक मैदान की कमी जहाँ खिलाडियों के खेल को प्रभावित कर रही है तो वही टूर्नामेंट के दौरान अन्य संस्थाओ पर निर्भर रहना खिलाडियों के आक्रोश का कारण बन रहां और इन्ही सभी बातो को लेकर आज बास्केट बॉल खिलाडियों द्वारा उपखंड अधिकारी व न.पा अध्यक्ष को ज्ञापन सौपा गया जो की कुछ इस प्रकार है :- उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि पूर्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आबूपर्वत में एकमात्र बास्केटबॉल ग्राउण्ड था जो काफी पुराना तथा जर्जर अवस्था में होने के कारण उसे हटा दिया गया था साथ ही श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आबूपर्वत द्वारा खिलाडियों को मैच के दौरान खेलने से भी मना कर दिया जाता था। तथा कई बार विद्यालय का मैन गेट लॉक कर दिया जाता था जिसके कारण खिलाड़ियों को खेलने के लिए दिवार फादकर ग्राउण्ड में पहुँचना पड़ता था साथ ही कई बार खिलाडियो पर यह भी आरोप लगाये जाते थे कि विद्यालय लॉक होने के उपरान्त आप द्वारा अन्दर प्रवेश किया जाकर विद्यालय की सामग्री यथा कुर्सी टेबल इत्यादी को नुकसान पहुंचाया गया है। अतः श्रीमान से करबद्ध निवेदन है कि आबूपर्वत के पोलो ग्राउण्ड मे बॉस्केट बॉल का ग्राउण्ड बनवा दिया जाता है तो आबूपर्वत के समस्त खिलाडियों को बास्केट बॉल खेल के मैच इत्यादि खेले जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। सभी बास्केट बॉल खिलाड़ीयो की ओर से करबद्ध निवेदन है कि पोलो ग्राउण्ड मे बास्केट बॉल ग्राउण्ड बनवाये जाने हेतु आदेश फरमावे। इन बातो के साथ इरशाद अहमद की अध्यक्षता में खुश नूर हुसैन, साहिल शेख, विकास राणा, संदीप रावल, हिमांशु गारू, नवीन घारू, रविंद्र कुमार, शाहनवाज, नितिन आदिवाल, मनदीप कंडारा, प्रसिद्ध, लक्ष्मण, जतिन बलौदा, कमलेश चौहान, गणेश पारंगी, परमेश, संजय चावरिया सहित खिलाड़ी द्वारा उपखंड अधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा को ज्ञापन देकर बास्केटबॉल कोर्ट पोलो ग्राउंड मैं बनाने के लिए दीया गया |

Search