HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
राजस्थान पुलिस दिवस पर आबुरोड़ थाने में हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान पुलिस दिवस पर आबुरोड़ थाने में हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

16 अप्रैल, आबूरोड़ | राजस्थान पुलिस दिवस के मौके पर आबूरोड़ शहर थाना में अनेक कार्यक्रम किये गए जिनमे महिलाए व बच्चे भी सम्मलित हुए | जहा जरूरत मंद लोगो को पुलिस थाना आबूरोड़ शहर स्टाफ द्वारा इंदिरा रसोई योजना के तहत निशुल्क भोजन करवाया गया तो आदिवासी शराब बेचने वाली महिलाओं को मन थानाधिकारी व गणका सरपंच ललिता गरासिया द्वारा द्वारा शुरू की गई नवजीवन योजना का परिचय देते हुए शराब बेचना छोड़कर जीविकोपार्जन के अन्य विकल्प चुन कर सम्मानजक जिंदगी जीने हेतु प्रेरित एवं समझाइश की गई | स्कूली छात्र ओर छात्राओं का पुलिस थाना आबूरोड़ शहर दिखाया गया व ट्रैफिक नियमो, साइबर क्राइम, महिलाओं व बच्चो की हेल्पलाइन गुड टच, बेड टच की जानकारी देते हुए पुलिस थाना की कार्यशैली से अवगत करवाया। आबूरोड़ थानाधिकारी सरोज बैरवा किया यह अनोखी पहल की सभी ने तारीफ़ करते हुए आशा व्यक्त की, की आने वाले समय में पुलिस व आमजन के रिश्ते बेहतर व् सरल हो ताकि लोगो के बीच पुलिस का विशवाश और बढे |

Search