HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.5℃
news-details
माउंट आबू फिर हुआ कोरोना मुक्त, जिले में अब तक 671

माउंट आबू फिर हुआ कोरोना मुक्त, जिले में अब तक 671

सिरोही | सिरोही जिले में अब तक 671 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जो की काफी चिंताजनक है लेकिन वही 567 व्यक्ति ठीक होकर वापस घर लौट चुके है जिससे कही ना कही जिले वासियों को राहत की सांस मिल पाई और 8 व्यक्ति की अभी तक मृत्यु हुई है जिन्हें पहले से कुछ और बीमारी भी थी | माउंट आबू की बात करे तो अभी तक 5 पॉजिटिव सामने आये थे जिसमे से एक तो रेवदर गाँव का था जो की सैंपल देने के पश्चात गाँव लौट चूका था तो वही एक आर्मी केंट में कोरेंनटिन था | शुरूआत में आई दोनों महिलाये भी कई हफ्तों पहले स्वस्थ होकर घर लौट चुकी है एवं (CMHO) डॉ तनवीर हुसैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल में आंबेडकर कॉलोनी में आये कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुकी है, अब वह अगले 7 दिनों तक घर पर ही कोरेनटिन रहेंगे साथ ही उसके संपर्क में आये 15 लोगो की सैंपल रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है | कल आबूरोड के सांतपुर से 3, शिवगंज से 5, पिंडवाडा से 5, सिरोही से 3 व मंडार से 1 पॉजिटिव सामने आये थे, जिसके पश्चात जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 671 पहुँच गई, वही ठीक होकर घर लौटने वालो की संख्या बढ़कर 567 हो चुकी है तो वही अब तक 8 लोगो की मृत्यु हुई है एवं 96 केस एक्टिव है जो की उपचाररत है |

Search