Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग गंगाशहर, बीकानेर निवासी शिवलाल पुत्र प्रेमचंद बढई, हरिराम पुत्र बालूराम बढई, छोटूराम पुत्र श्रीराम बढई, देवेन्द्र पुत्र जेसराम बढई तथा मनीराम पुत्र चुन्नीलाल बढई आई-20 कार में मंगलवार रात को मंुबई जा रहे थे। चित्रासनी के समीप ओवरब्रिज पर अचानक कार असंतुलित होकर डिवाईडर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। इससे इसमे सवार सभी फंस गए। एकबारगी यातायात भी अवरुद्ध हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एवं 108 एंबुलेस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए भिजवाया गया।
संपादक - योगेश प्रजापत, आबूरोड (आबूटाइम्स)