HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
बालिका के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार: माउंट आबू

बालिका के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार: माउंट आबू

माउंट आबू | प्रदेश में लगातार दुष्कर्म और गैंगरेप के मामले सामने आ रहे हैं, इसके चलते कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, माउंट आबू में 15 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है जिसमे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | जानकारी के अनुसार पीड़िता के मामा ने माउंट आबू पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है कि शनिवार शाम को उसकी भांजी किसी काम से बाजार गई थी, दो बदमाशों ने उसके साथ जबरदस्ती की और चाचा म्यूजियम चौराह स्थित बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के परिसर में उठा ले गए जहां दोनों हैवानों ने उसके साथ गैंगरेप किया | रेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, पीड़िता ने घर आकर पूरी आपबीती परिजनों को बताई, परिजनों ने पूरे मामले को रिपोर्ट माउंट आबू थाने में दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की | एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर सीओ योगेश कुमार को मामले की जांच सौंपी गई, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देकर दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में सफलता हासिल की, गैंगरेप के आरोपी माउंट आबू निवासी कमलेश राणा और राहुल राणा से पूछताछ की जा रही है, सीओ योगेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है, अन्य कौन इस मामले में शामिल है इसे लेकर भी पूछताछ की जा रही है |

Search