Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu
इस दौरान अन्य पदों पर भी चुनाव सम्पन्न हुए जिला सचिव पद पर सतीश व्यास, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय माथुर, कोषाध्यक्ष पद पर पुखराज सुथार, सलाहकार पद पर शिवनारायण विश्नोई, प्रेस सचिव पद पर निरंजन व्यास, कार्यकारिणी सचिव पद पर दिनेश विश्नोई सहित साथ ही जिला उपाध्यक्ष पद पर 4 सदस्य, उप कोषाध्यक्ष पद पर 1 सदस्य, सयुक्त सचिव पद पर 2 सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य पद पर 7 सदस्य निर्वाचित किए गए। साथ ही यह कार्यकाल 4 साल का रहेगा।
इस दौरान देवासी ने सभी का आभार व्यक्त किया व संबोधित करते हुए कहा कि इस पद को जिम्मेदारी से निभाते हुए सम्पर्ण भाव व से काम करके ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेल से जोड़ कर प्रेरित करते हुए युवाओं को खेल जगत में आगे बढ़ाएंगे।
देवासी ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि क्रिकेट से जुड़े संसाधनों को उपलब्ध करवायेंगे, सभी के साथ मिलकर जिले को क्रिकेट में अग्रिम स्थान पर लायेंगे व संभाग स्तर की बड़ी क्रिकेट एकेडमी जिला में बनाएंगे ताकि भावी पीढ़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक, चुनाव अधिकारी, नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यगण सहित कई वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।