New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
आबूरोड । रेवदर अस्पताल का नर्सिंगकर्मी एपीओ
प्रशासन से मामले की जांच के मामले के बाद बनी सहमति
सिरोही जिले के आबूरोड़ अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन कर दिया था मृतिका के परिजनों ने रेवदर अस्पताल कार्मिको के खिलाफ कार्रवाई व उचित मुआवजे की मांग पर महिला शव लेने से इंनकार कर दिया था फिर रात मृतिका के परिजन बिना शव लिए ही घर लौट गए थे मंगलवार सुबह मृतिका के परिजन शव उठाने पर राजी हुए प्रशासन ने परिवार जनों से मामले में निष्पक्ष जांच व रेवदर अस्पताल में नर्सिंगकर्मी को एपीओ के बाद परिजनों ने करीब 30 घण्टे बाद शव उठाने पर सहमति जताई दोपहर करीब 12 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया। गौरतलब है कि रेवदर के पालड़ी निवासी सीता रविवार देर रात प्रसव के लिए रेवदर राजकिय अस्पताल में उपचार करवाने गई अस्पताल में एक नर्स व सफाई कर्मचारी ने महिला का प्रसव करवाया प्रसव के बाद महिला का रक्त अधिक बहने से उसे आनंद फानन में आबूरोड़ राजकीय अस्पताल में रैफर कर दिया जहा पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वही महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनो ने शव उठाने से इनकार कर दिया था। परिजन व समाज के लोग लापरवाह अस्पताल कार्मिको के खिलाफ कार्रवाई व उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं विधायक जगसीराम कोली भी मौके पर पहुँचे ओर परिजनों से समझाइस करने का प्रयास किया लेकिन परिवार के सदस्य शव उठाने पर सहमत नही हुए थे। पूरे मामले को लेकर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मामले में रेवदर अस्पताल के नर्सिंग कर्मी को एपीओ कर दिया गया और पूरे मामले निष्पक्ष जांच करवा करवाई जाएगी।