HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
बोलेरो ऑटो के बीच हुई भिडंत में 6 की मौत

बोलेरो ऑटो के बीच हुई भिडंत में 6 की मौत

आबूरोड | जिले के गोयली-जावाल मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, एक बोलेरो कैंपर और ऑटो के बीच हुई जबरदस्त भिडंत जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई | घटना के बाद मौके पर जिले के आलाधिकारी पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली | जानकारी के अनुसार सिरोही से एक ऑटो जावाल की ओर जा रहा था इस दौरान गोयली के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे बोलेरो कैंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो 3 बार पलटी खा गया, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, हादसे में ऑटो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 4 महिलाएं 1 किशोरी और 1 युवक बताया जा रहा है | वहीं, हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसका राजकीय अस्पताल में उपचार जारी है हादसे को जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद, सीओ अंकित जैन, थानाधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई सहित अन्य अधिकरी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली | घटना की प्राथमिक जांच में सामने आया है की ऑटो के सामने एक बंदर आया जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो ने कट मारा और ऑटो पलट गया और सामने से आ रही बोलेरो कैंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी में रखवाया है. जहां, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिए जाएंगे |

Search