HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
चार साल बाद फिर 25 दिसम्बर को होगा रोटरी मेला: आबूरोड़

चार साल बाद फिर 25 दिसम्बर को होगा रोटरी मेला: आबूरोड़

- विभिन्न मनोरंजन खेलो के साथ मुम्बई कि प्रख्यात आक्रेष्ट्रा पार्टी देगी प्रस्तुति - 25 दिसम्बर को सांय 6:00 बजे से आबूरोड़ के दरबार स्कूल में शुरू होगा मेला आबूरोड। रोटरी क्लब इन्टरनेशल सामाजिक व जनहित कार्यो के साथ शहरवासीयो के लिए मनोरंजन हेतु मेले का भी आयोजन करता है। कोरोना काल के तीन साल बाद हो रहे रोटरी मेले को लेकर शहरवासीयो मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उक्त बाते रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में रोटरी अध्यक्ष दिलीप मिश्रा व टेनर रोटेरियन के ए श्याम कुमार ने कहे। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब आबूरोड के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 25 दिसम्बर को दरबार स्कूल में रोटरी मेले क आयोजन किया जा रहे है। मेले मे बच्चो के लिए मनोरंजन के साथ हाजेनिंक खाने के स्टॉल, खेल स्टॉल सहित अन्य मनोरंजन के स्टॉल लगाए जा रहे है वही मुम्ब्ई कि प्रख्यत आक्रेस्ट्रा पाअभर्् द्वारा रंगारंग कार्यक्रमो कि भी प्रस्तुति दी जाएगी। प्रेस वार्ता मे रोटरी क्लब के सीनीयर टेनर सदस्य के ए श्याम कुमार ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा ग्लोब रोटरी ब्लड बैंक को ओर ज्यादा आधुनिक सुविधाओ से सुज्जित करने के उदेश्य से इस मेले का आयोजन कर रही है। वही रोटरी क्लब द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आबूरोड उपखण्ड के ग्रामीण 8 क्षैत्र कि स्कूलो मे लाईब्रेरी शुरू करने जा रही है। वही हमारी संस्था द्वारा जनहित व पर्यावरण सुरक्षा के तहत विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे है। प्रेस वार्ता मे रोटरी क्लब के सचिव मनीष जैन से सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, सचिव मनीष जैन, टेªनर के ए श्याम कुमार, महेश गर्ग, डाक्टर अजय सिंगला, विनय गोयल, अभिषेक अग्रवाल, हेमेन्द्र कच्छावा, संजय गर्ग सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी मोजूद रहे।

Search