HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 27.8℃
news-details
उपखंड व पुलिस उपअधिक्षक कार्यालय आबूरोड़ में हो परिवर्तित: विधानसभा में संयम लोढ़ा

उपखंड व पुलिस उपअधिक्षक कार्यालय आबूरोड़ में हो परिवर्तित: विधानसभा में संयम लोढ़ा

आबूरोड़ | माउंट आबू इन दिनों कई विवादों के चलते चर्चा में है और इसी बहाने ही सही अब माउंट आबू का नाम विधानसभा में गूंजने लगा है जहाँ एक और चुनाव के पहले बड़े बड़े व्यादे करने वाले कांग्रेसी नेता फिलहाल कुछ भी कहते नहीं दिखे है तो वही माउंट आबू के मुद्दों को आवाज़ देने वाला कोई स्थानीय नेता नज़र नहीं आता | सिरोही जिले के विधायक संयम लोढा यु तो सिरोही-शिवगंज के विधायक है लेकिन फिर भी वह माउंट आबू व आबूरोड से जुड़े मुद्दों को भी अपने स्तर से उठाने की कोशिश करते रहे है | हाल ही में आबूटाइम्स पर प्रकार्षित किये गये (RUIDP) द्वारा चलाये जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े तथ्य व सत्य सामने लाये गये तो उसके पश्चात कई मिडिया वालो ने भी इस पर ध्यान दिया जिसके चलते संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर जानकारी दी की इस विषय में कलेक्टर को जांच के आदेश दे दिये गये है | तो आज विधानसभा में संयम लोढ़ा ने उपखंड कार्यालय व पुलिस उपशिक्षक कार्यालय को आबूरोड़ परिवर्तित करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव रखा, हालांकि आबूरोड सिरोही जिले की एक तहसील है जिसकी जनसँख्या भी लगभग एक लाख होगी, माउंट आबू की तुलना में आबूरोड में इन कार्यालयो को होना जनता के एक बड़े खेमे को राहत पहुंचा सकता है लेकिन माउंट आबू के मौजूदा हालात को देखे तो इसमें भी कई न कई राजनीति है | जहाँ आये दिन लीक हो रहे ऑडियो टेप नगर पालिका में हो रहे भ्रस्टाचार का भांडा फोड़ कर रहे है तो वही उपखंड अधिकारी व स्थानीय नेता के बीच टकरार भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का एक कारण माना जा रहा है | बरहाल आबूरोड की जनता के द्रस्टीकोण से यह प्रस्ताव उनके हीत में साबित हो सकता है लेकिन उससे पहले माउंट आबू मोजुदा टोकन नियम हटना चाहिये वरना आबूरोड की जनता को राहत मिल जायेगी लेकिन माउंट आबू की जनता के आबूरोड़ के चक्कर शुरू हो जायेंगे |

Search