HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 27.8℃
news-details
विधानसभा में गूंजी माउंट आबू भवन निर्माण समस्या की अर्जी, टोकन व्यवस्था समाप्त करने पर अभी भी संदेह

विधानसभा में गूंजी माउंट आबू भवन निर्माण समस्या की अर्जी, टोकन व्यवस्था समाप्त करने पर अभी भी संदेह

माउंट आबू | दशको से भवन निर्माण/ मरम्मत व कमपाउडिंग जैसी समस्या की मार झेल रहे आबूवासियों के लिए आज एक राहत की खबर यह आई की सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने विधानसभा में माउंट आबू की ज्वलंत परेशानी को मंत्री के समकक्ष रखा जिस पर विधानसभा में चर्चा भी हुई और क्या किया जाये की इस परेशानी से आबूवासियों को राहत मिले | सवायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल के समक्ष जब विधयाक लोढ़ा ने भवन मरम्मत को आसान करने की बात कही एवं सरकार को याद दिलाया के चुनाव के पहले मंत्री सुखराम विश्नोई की मौजूदगी में यह वायदा किया गया थी की टोकन परिक्रिया खत्म कर दी जायेगी तो क्या सरकार इस वायदा पर गंभीर है या नहीं | विधायक लोढ़ा के माध्यम से जिस तरह निरंतर माउंट आबू के मुद्दे अब विधानसभा में उठाये जा रहे उससे कम से कम, जो कहा जाता रहा हा की माउंट आबू से सौतेला व्यवहार किया जाता है उसमे थोड़ी कमी तो आई है लेकिन यह दाग पूर्ण रूप से तभी धुल पायेगा जब यह चर्चाये बस बाते बनकर न रह जाये और इस पर जमीनी स्तर पर लोगो को राहत मिले | विधान सभा में हुए चर्चा का विडियो
इसे हास्यात्मक समझे या पक्षपात की, भवन निर्माण व मरम्मत पर इतनी अडचने इसीलिए है की पर्यावण को नुकसान ना हो तो क्या सरकारी काम काज में लगी ईट व बजरी एको फ्रेंडली है और आम आदमी द्वारा की जा रही इटो से पर्यावण को नुक्सान होता है | मौन आबू की जनता का दर्द अगर यह सरकार समझ पाये और जनता को इस परेशानी से राहत मिले तो निश्चित ही किसी भी सरकार की जनता के हित में यह सबसे बड़ी जीत होगी

Search