HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.6℃
news-details
सरकारी गाईड लाईन के तहत कक्षा 9 से 12 तक खुली स्कूले

सरकारी गाईड लाईन के तहत कक्षा 9 से 12 तक खुली स्कूले

अभिभावकों के सहमति पत्र के बाद स्कूल आये विधार्थी - कोविड19 के नियमो की स्कूल प्रशासन ने की पालना आबूरोड़ (लईक अहमद) | कोविड 19 के बाद तकरीबन 10 महीने के अंतराल के बाद आज फिर से स्कूलों में लोटी रौनक। सरकारी गाईड लाईन व अभिभावकों के सहमति पत्र के बाद स्कॉलो में आये विधार्थी। स्कूल प्रशासन दुआरा मास्क, सोशल डिस्टनसिंग, सेनेटाइजर सहित सुरक्षा व्यवस्था की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया स्कूलों का निरीक्षण। कोविड महामारी के तहत मार्च 2020 से स्कूले बंद की गई थी। करीबन 10 महा के अंतराल के बाद सरकार दुआरा कक्षा 9 से 12वी तक के विद्यार्थियों के लिए 18 जनवरी से स्कूल खोलने के आदेश जारी किये गए थे जिसके बाद आज शहर के सभी सरकारी व निजी विधालय खोले गये। सभी स्कूल प्रशासन दुआरा विद्यार्थियों के अभिभावकों से सहमति पत्र भरवाने के बाद ही विधार्थियों को प्रवेश दिया गया। साथ ही कक्षा कक्ष में दो गज की दूरी, मास्क व अन्य सुरक्षा के उपाय किये गए। सहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय , अर्बुदशाला, राजीव गाँधी अंग्रेजी दरबार स्कूल सहित सभी निजी व सरकारी विद्यालयों में आज कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक कि छात्र- छात्राओं का विद्यालय में आगमन हुआ । इस अवसर पर कमलेश कुमार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी , आबूरोड द्वारा विद्यालय का निरीक्षण कर कोरोना गाईडलान का जायजा लिया। कक्षा - कक्ष व पोर्ट फोलियो का अवलोकन किया। अधिकारी द्वारा विद्यालय मे कोरोना गाईड लाईन के अनुसार व्यवस्थाओं की प्रशंसाकी गई। प्रधानाचार्या सुरभि सिंहल, प्रचार्य सतीश शर्मा ने विद्यालय कि व्यवस्थाओं यथा- आँनलाईन शिक्षण कार्यक्रम , पोर्ट फोलियो संधारण एवं स्माईल -2 कार्यक्रम आदी से अवगत कराया।

Search