HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 25℃
news-details
15 किमी की पगडंडी की यात्रा कर उपखंड कार्यालय पहुंचा शेरगाँव

15 किमी की पगडंडी की यात्रा कर उपखंड कार्यालय पहुंचा शेरगाँव

माउंट आबू | राजस्थान की सबसे ऊँची चोटी गुरुसिखर के मार्ग के निकट स्तिथ उतरज, शेरगाव गाँव करीब 15 किलो मीटर दूर उबड़ खाबड़ रास्ते से पहुंच कर उपखंड अधिकारी अभिषेक सुराना ने आवश्यक लोक सेवाओं के अधिकारियों के साथ की जनसुनवाई एवं स्वास्थ्य संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं का मौके पर क्या निस्तारण उक्त कार्यक्रम मैं उप वन संरक्षक विजय शंकर पांडे, सहायक अभियंता विद्युत विभाग शंभू सिंह, चिकित्सा विभाग से शैलेश कुमार, शैतान सिंह पशु चिकित्सालय से दशरथ कुमार और राजस्व विभाग से भूअभिलेख निरीक्षक आबू पर्वत कुंज बिहारी झा, पटवारी देलवाड़ा रामाराम ग्राम पंचायत ओरिया से उपसरपंच तरुण सिंह, वार्ड पंच प्रेमाराम आलिका, गंगा सिंह साथ रहे | मेडिकल टीम द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच कर ग्रामीणों को दवाइयां वितरित की गई ,पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गई, वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को गुरुशिखर से उत्तर रास्ते का निर्माण जो चालू है की जानकारी दी गई एवं वन विभाग से संबंधित आवश्यक जानकारी व वन सुरक्षा हेतु ग्रामीणों को जानकारी दी गई राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण, पेंशन , भूमि विभाजन कार्य संबंधित जानकारी दी गई ,उपखंड अधिकारी विद्यालय, आंगनवाड़ी भवन का निरक्षण कर संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया व आवश्यक निर्देश दिए गए | इसके बाद शेर गाँव पहुंच कर ग्रामीणों से रूबरू होकर गाँव के बारे में जानकारी ली साथ मे चिकित्सा विभाग दुआरा लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाया वितरित की गई, पशु चिकित्सक दुआरा पशु स्वास्थ्य जांच कर अवश्यक दवाई वितरित की गई व ग्रामीणों को मास्क भो वितरित किये गये।

Search