New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
दूसरी बार हुआ लोकार्पण
15 जुलाई 2020 को ही हो चूका था लोकार्पण जिसमे यह सुनिश्चित किया गया था की इस एकल खिड़की के माध्यम से अब जनता को भटकने की आवश्यकता नहीं होगी लेकिन वैसा कुछ हुआ नहीं और एक बार फिर जब विधानसभा में यह मुद्दा उठाया गया तो फिर इस खिड़की का भी दौबारा उद्घाटन किया गया |
जहा एक और नगर पालिका में कर्मचारी की भारी कमी है, शहर को बरसो से ए.टी.पी. का इंतज़ार है और वायरल ऑडियो में भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष भाटी पर कार्य में हस्तक्षेप करने के इलज़ाम है तो इस माहोल के बीच इस एकल खिड़की को सुचारू करना भी पालिका के लिए एक कठिन परीक्षा होगी |
नेता प्रतिपक्ष बने जनता की आवाज़
इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य ने जनता के मन की बात बेबाक ढंग से मंच के माध्यम से मंत्री के सामने रखी, उन्होंने जहा इस एकल खिड़की का पूर्व में ही लोकार्पण होने का तंज कसा तो वही जिस प्रक्रिया को खत्म करने का वायदा वर्तमान बोर्ड ने किया था तो उसी प्रक्रिया का हिस्सा बन्ने पर भी मौजूदा बोर्ड की मनसा पर सवाल उठाये |