HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 27.8℃
news-details
पुलिस को मिली बडी कामयाबी, सिकन्दराबाद-हिंसार ट्रेन लूट का पर्दाफास: आबूरोड

पुलिस को मिली बडी कामयाबी, सिकन्दराबाद-हिंसार ट्रेन लूट का पर्दाफास: आबूरोड

13 दिन कि तफतीस के बाद चार आरेापी को पकडा, लुट गिराहो का नया अंदाज, रिर्जवेशन करवाकर करते थे ट्रेनो मे वारदाते आबूरोड। जीआरपी पुलिस अधिक्षक ने प्रेस वार्ता कर किया वारदात का खुलासा करते हुये बताया कि 22 जनवरी को आबूरोड से फालना के बीच चलती ट्रेन सिकन्दराबाद- हिसार एक्सप्रेस के ए.सी. कोच व स्लीपर कोच लेडिज़ पर्स,नकदी,जेवरात , मोबाईल व अन्य चोरी करने पर प्रकरण दर्ज होने पर प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुऐं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, रेल्वे राजस्थान जयपुर संजय अग्रवाल, उप महानिरीक्षक पुलिस रेलवे व पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह चौहान पुलिस अधिक्षक जीआरपी भंवर नाथावत पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर राशी डोगरा डूढ़ी के आदेशानुसार प्रकरण खुलासें व अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगिता मीना के निर्देशन में उप अधीक्षक पुलिस ताराराम बैरवा व थानाधिकारी पुलिस थाना जीआरपी थाना जोधपुर किशनसिंह ,जीआरपी थाना अजमेर सुशीला बिष्नोई, जीआरपी थाना आबूरोड दिलीपसिंह के नेत्तृव में जीआरपी अजमेर जिला विशेष शाखा/साईबर टीम प्रभारी मनोज कुमार स.उ.नि., की टीम बनाकर प्रकरण में हर सम्भव कामायाबी के लिए रातदिन प्रयास किये जा रहे थे। अनुसंधान के दौरान कानि मोहनलाल जिला जीआरपी जोधपुर की सुचना पर उक्त चोरी की वारदात अंजाम देनें वाली गैंग के 4 सदस्यों मौहम्मद मुख्यतार उर्फ मुख्यतार सिंह, दिलशाद, आजाद व सचिन पांचाल के बारे में बताने पर जीआरपी अजमेर जिला विशेष शाखा/साईबर टीम प्रभारी मनोज कुमार स.उ.नि. मय टीम सदस्यों द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर चारों संद्विग्धों को दस्तयाब कर लाये जिनसे पूछताछ करने पर वारदात को अंजाम देना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर प्रकरण खुलासे में कामयाबी प्राप्त की है चारों का बदमाषों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है, जिन्हें कल न्यायालय में पेश किया जायेगा। गिरफ्तार शुदा आरेपियों मौहम्मद दिलषाद पुत्र बुन्दूखा उम्र 45 साल जाति मुसलमान निवासी दिल्ली। मौहम्मद मुख्यतार उर्फ मुख्यतार सिंह पुत्र अजीज खान उम्र 46 साल जाति मुसलमान निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली। आजाद पुत्र मौहम्मद हनीफ उम्र 46 साल जाति मुसलमान निवासी नार्थ गोन्ड़ा दिल्ली सचिन पांचाल पुत्र धसीटा राम जाति पांचाल उम्र 37 साल निवासी गरंव समौली प्रताप नगर दिल्ली। 250 से ज्यादा वारदातो को दिया है अंजाम पुलिस अधिक्षक भंवर सिंह नाथावत ने जानकारी देते हुये बताया कि गिरफतार हुये आरोपीयो से पूछताछ मे पता चला है कि इनके द्वारा 250 से ज्यादा अपराधीक वारदातो को अंजाम दिसा गया है। गिरफतार आरोपीयो ने बताया कि पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला, दिल्ली केन्ट, हजरत निजामुद्दीन, शाहदरा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशनो पर कई लूट चोरी सहित अन्य अपराधीक वारदातो को अंजाम दिया गया है। कोरोनाकाल के बाद अपराधीयो ने खोजा नया तरीका वारदात का अनोखा तरीका जीआरपी द्वारा गिरफतार आरोपीयो से पूछताछ करने पर मुख्य सरगना आजाद पुत्र मोहम्मद हनीफ ने बताया कि कोरोना काल के बाद ट्रेनो मे चढना बहुत ही मुस्किल हो गया था। हमने एक नया तरीका अपनाते हुये ट्रेनो मे रिर्जवेशन करवाना शुरू किया। हम सभी के नामो से अलग अलग ट्रेनो मे रिर्जवेशन करवाकर पहले यात्रियो कि रेकी करते थे उसके बाद हम पूरी ट्रेन मे आराम से सोते हुये मुसाफिरो कि जेब तरासी के साथ चोरीयो कि वारदातो को अंजाम देते थे।

Search