HEADLINES
  1. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  2. Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu

  • 22 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26.7℃
news-details
जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथा दिन का हाल: सिरोही

जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथा दिन का हाल: सिरोही

जिला क्रिकेट संघ सिरोही के तत्वधान में सिरोही के अरविंद मैदान में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथा दिन आयोजित प्रतियोगिता में सिरोही, नादिया, शिवगंज व आबूरोड के टीमों के बीच मैच हुए जिसमे ग्रीन आबूरोड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 113 रन बनाया जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछे करते हुए ड्राई क्लब शिवगंज ने 16 ओवर 3 गेंद पर 5 विकेट खोकर खोकर 114 रन बना लिये | ग्रीन आबूरोड की ओर से फरहान ने 27, प्रत्येक ने 24 व संजय ने 14 रन बनाये; ग्रीन आबूरोड के गेंदबाज राहुल व फरहान ने 2 व अभिनव ने एक विकेट लिए | ड्राई क्लब शिवगंज के बल्लेबाज राजकुमार ने 41 रन बनाये वही जिनेंद्र ने नाबाद रहते हुए 35 रन बनाये जय क्लब सीमेंट के गेंदबाज रवि ने 4 ओवर में 4 विकेट लिया राजकुमार ने 4 ओवर में 2 विकेट लिया किशन ने 3 ओवर में 1 विकेट लेकर ड्राई क्लब को विजय श्री प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ड्राई क्लब शिवगंज ने आठ विकेट से मैच जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया | दूसरे मैच नादिया क्लब व सिरोही स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया जिसमें सिरोही स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया सिरोही स्पोर्ट्स क्लब ने 20 ओवर में 159 रन बनाये, बल्लेबाजी में इमरान खान ने 50 व इम्तियाज खान ने 30 रन बनाये रहे समाचार लिखने तक लक्ष्य का पीछा करते हुए नादिया क्लब ने 9 ओवर में एक विकेट पर 49 रन पर खेल रहे थे |

Search