HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.6℃
news-details
बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन सतर्क, निरंतर ली जा रही है बैठक: सिरोही

बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन सतर्क, निरंतर ली जा रही है बैठक: सिरोही

सिरोही, 12 जनवरी। जिले में कौओं की असामान्य मृत्यु तथा कुक्कुट में एवियन इन्फ्लुंजा वायरस संभावित संक्रमण की संर्विलेंस एवं रोकथाम के संबंध में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में कलक्टर कक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सिरोही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जहां वन्य पक्षियों की मौत की सूचना आने पर वन विभाग व स्थानीय निकाय के कर्मचारी मौके पर जाकर मृत पक्षियों को यथासम्भव उसी स्थान पर जलाकर निस्तारण करें साथ ही नगर परिषद नगर पालिका व पंचायत द्वारा मृत स्थान की व्यवस्था की जावें। रोग प्रभावित क्षेत्र में जैव सुरक्षा तथा इसे विसंक्रमण किये जाने के समुचित उपायो के लिए संसाधन तथा अन्य लॉजिस्टिक हेतु स्थानीय प्रशासन तथा वन विभाग का सहयोग एवं सहभागिता प्राप्त की जाए। मृत पक्षियों के संबंध में संक्रमण फैलाव की आशंका को देखते हुए संबंधित क्षेत्र में सख्ती से पालना सुनिश्चित करें, जिसमें पुलिस प्रशासन अपनी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें नगर पालिका द्वारा 1ग्1ग्1 मीटर का गड्डा खुदवाना सुनिश्चित हो जिसमें मृत पक्षियों का निस्तारण जलाकर किया जा सके। जलाने के पश्चात् उस पर चूने का छिडकाव करने हेतु चुने की व्यवस्था करवायें । मृत पक्षियों के निस्तारण हेतु आवश्यक लकडियों की व्यवस्था वन विभाग द्वारा सुनिश्चित की जावेगी । उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने कर्मचारी नियुक्त कर असामान्य मृत्यु एवं रोग प्रकोप की सूचना तत्कान प्रभाव से पशुपालन विभाग को देवें। प्रभावित क्षैत्र तथा आस-पास के क्षैत्र में पालतू पक्षियों (मुर्गी, बतख) तथा अन्य जंगली प्रवासी पक्षियों में किसी भी प्रकार के असामान्य लक्षणो तथा मृत्यु की सघन निगरानी की जावे व अन्य प्रजातियों के पक्षियों अथवा पॉल्ट्री में असामान्य मृत्यु होने की स्थिति में नमूने अविलम्ब प्रभारी जिला रोग निदान केन्द्र सिरोही से सम्पर्क कर ओवआई0ई० रेफरेंस लैबोरेट्री को भिजवायें। वन्य पक्षियों में असामान्य मृत्यु तथा एवीयन इन्फ्लूएंजा रोग की पुष्टि की स्थिति से स्वास्थ्य विभाग को अविलम्ब अवगत कराया जावे तथा प्रभावित क्षेत्रों आस-पास के क्षैत्र में रोग सर्वेक्षण एवं मृत पक्षियों के निस्तारण में लगे दल सदस्यो को आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था की जावे। अतिरिक्त जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय ने इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए तथा संयुक्त निदेशक ने बताया कि पशुपालन विभाग सिरोही दूरभाष नंबर 02972-222364 पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी डाॅ अरूण खत्री जिनमें मोबाईल नम्बर मो० 9079765021 है। प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय पिंडवाडा के डाॅ परमानंद टेम्भुरकर 9414423776, शिवगंज में डाॅ शिवलाल नोगिया 9414533729, रेवदर के डाॅ धर्मेन्द्र पटेल 9413001175 एवं प्रथम श्रेणी पशुचिकित्सालय डाॅ डी एफ सावलिया जिनमें मोबाइल नम्बर 9427391493 है।

Search