Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu
वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात् जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन ‘‘भाया’’ एवं सिरोही-शिवगंज विधायक सयंम लोढा ने निर्मित होने वाले मेडिकल कालेज की भूमि का अवलोकन कर वृक्षारोपण किया। भवन के निर्माण के सन्दर्भ में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेडिकल काॅलेज जिले के लिए उल्लेखनीय उपलब्धी है जो जिले वासियों को चिकित्सा के क्षेत्र में काफी सुविधाए प्रदान करेंगा। उन्होंने कहा कि जिले वासियों को गंभीर बीमारियों की स्थिति में गुजरात जाना पडता है, जिसमें धन एवं समय दोनो का अपव्यय होता है साथ ही लंबी दूरी होने से रास्ते में ही कई बार अकाल मृत्यु भी हो जाती है। मेडिकल काॅलेज खुलने से जिलेवासियों को इन दुविधाओं से मुक्ति मिल सकेगी।
विधायक संयम लोढा ने इस अवसर पर कहा कि मेडिकल कालेज जिलेवासियों के लिए एक अमूल्य उपहार है, जो जिलेवासियों को सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएंगा और धन व समय दोनो की ही बचत होगी तथा रोगियों को राहत मिलेगी साथ ही विभिन्न तरह की जांचों के लिए भी बाहर नहीं जाना पडेगा।
वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कमरे में जगह की कमी के चलते उपस्थित अथिति को बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाने को लेकर सांसद देव जी पटेल ने जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद से नाराज़गी जताई |