HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.6℃
news-details
सेन्ट ऐन्सलम् स्कूल के भव्या अग्रवाल 10वीं बोर्ड में रहे प्रथम

सेन्ट ऐन्सलम् स्कूल के भव्या अग्रवाल 10वीं बोर्ड में रहे प्रथम

सी.बी.एस.ई बोर्ड द्वारा 10वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार 03/08/2021 को घोषित किया गया। जिसमें सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड के विद्यार्थियों का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम बहुत ही बेहतर और उत्र्कष्ट रहा। 10वीं में प्रथम स्थान पर भव्या अग्रवाल 97.8 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर शालीन अग्रवाल 94.8 प्रतिशत और वैदिका सिसोदिया 94.8 प्रतिशत के साथ-साथ तृतीय स्थान पर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा 94.6 प्रतिशत और अन्य छात्र-छात्रा हर्षित चैधरी को 94.4 प्रतिशत, काव्या अग्रवाल 94.4 प्रतिशत, वंश चतुरवेदी 94 प्रतिशत, पलक शर्मा 92.8 प्रतिशत, लविषा गुप्ता 91.8 प्रतिशत, अर्पिता पंकज सुतारिया 90.6 प्रतिशत, क्रिश कुमार कुमावत 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुऐ। इसके साथ ही कुल 130 में से 25 विद्यार्थियों को 80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। शेष सभी विद्यार्थियों का परिणाम भी बहुत अच्छा रहा। वर्ष 2021 में कक्षा 10वीं का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। संस्था प्रधानाचार्य फादर जोसफ ने विद्यालय की कक्षा 10वीं के सभी होनहार छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाँए दी। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Search