New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड़ का 12वीं बोर्ड सी.बी.एस.ई का परीक्षा परिणाम 2022
सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड के विद्यार्थियों का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम बहुत ही बेहतर और उर्त्कष्ट रहा। विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रियांशु सोनी 98.8 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर महक वंजानी 96.6 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर दिव्या पटेल 91.2 प्रतिशत और चौथे स्थान पर सबा सैफी 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके साथ ही वाणिज्य वर्ग मे प्रथम स्थान पर अंशिका जैन 95.2 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर हिमांशु गोयल 93.2 प्रतिशत और तृतीय स्थान पर विधि शर्मा 91.8 प्रतिशत और चौथे स्थान पर रविन्द्र सिंह 91.2 प्रतिशत, अंक प्राप्त किये। इसके साथ ही 21 विद्यार्थीयों के 80 प्रतिशत अंक, 20 विद्यार्थीयों के 70 प्रतिशत अंक, शेष सभी विद्यार्थीयों ने 60 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये है। संस्था प्रधानाचार्य फादर डोमनिक ने विद्यालय की कक्षा 12वीं के सभी होनहार छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाँए दी। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान पर ध्रुव रोकड़े 94.2 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर गर्वित अग्रवाल 93.8 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर मेत्रि मिनेश कनोजिया 92.8 प्रतिशत एवं शेष अन्य भुवेश लुहार 91.8 प्रतिशत, विमला चौधरी 91.8 प्रतिशत, क्षितिज भारतवाज 91.2 प्रतिशत, हिमांशी पंजवानी 91 प्रतिशत, विशाल चौधरी 90.2 प्रतिशत, प्राची चीप्पा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके साथ ही 16 विद्यार्थीयों के 80 प्रतिशत से उपर अंक, 18 विद्यार्थीयों के 70 प्रतिशत से उपर अंक, शेष सभी विद्यार्थीयों ने 60 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये है। परिणाम शत-प्रतिशत रहा। संस्था प्रधानाचार्य फादर डोमनिक ने विद्यालय की कक्षा 10वीं के सभी होनहार छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाँए दी। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।