HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.6℃
news-details
सेंट ऐन्सलम् की बेटी रानू चौहान के स्कूल में सवार्धिक 95.8%

सेंट ऐन्सलम् की बेटी रानू चौहान के स्कूल में सवार्धिक 95.8%

सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड़ का 12वीं बोर्ड सी.बी.एस.ई का परीक्षा परिणाम 2021 आबूरोड़ | सी.बी.एस.ई बोर्ड द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार 30/07/2021 को घोषित किया गया। जिसमें सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड के विद्यार्थियों का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम बहुत ही बेहतर और उत्कृष्ट रहा। विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान पर रानू चौहान 95.8 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर हर्ष शर्मा 94 प्रतिशत के साथ-साथ तृतीय स्थान पर रिया जाँगिड़ 91.2 प्रतिशत और अरहम सिंघि को 91 प्रतिशत अंक प्राप्त हुऐ। इसके साथ ही वाणिज्य वर्ग मे प्रथम स्थान पर तनिष्क अग्रवाल 93.6 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर आशिष मार्ट 92.2 प्रतिशत और तृतीय स्थान पर सारथक बंसल 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके साथ ही कुल 71 में से 13 विद्यार्थियों को 80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। वर्ष 2021 में कक्षा 12 वीं का शत-प्रतिशत परिणाम रहा। संस्था प्रधानाचार्य फादर जोसफ ने विद्यालय की कक्षा 12वीं के सभी होनहार छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाँए दी। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Search