New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
आबूरोड़ | सी.बी.एस.ई बोर्ड द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। जिसमें सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड के विद्यार्थियों का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम बहुत ही बेहतर और उर्त्कष्ट रहा।
विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान पर यश पंचाल 90.4 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर आर्य शर्मा 89.6 प्रतिशत के साथ-साथ देव अग्रवाल को भी 89.6 प्रतिशत और तृतीय स्थान पर आदित्य कुमार सिंह 88.8 प्रतिशत व अन्य अंजली लोहानी ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
इसके साथ ही वाणिज्य वर्ग मे प्रथम स्थान पर मोहिल कुमार अग्रवाल 89.8 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर गजेन्द्र सिंह राठोड़ 86.2 प्रतिशत और तृतीय स्थान पर भव्या पटेल 85.4 प्रतिशत व अन्य मोहित अग्रवाल 85.2 प्रतिशत, विशाल हेमनानी ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
संस्था प्रधानाचार्य फादर जोसफ ने विद्यालय की कक्षा 12वीं के सभी होनहार छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाँए दी। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।