HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.8℃
news-details
सेंट ऐन्सलम स्कूल के शालीन व काव्य अग्रवाल के 96%

सेंट ऐन्सलम स्कूल के शालीन व काव्य अग्रवाल के 96%

सेन्ट ऐन्सलम सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड़ का 10 वीं व 12वीं बोर्ड सी.बी.एस.ई का परीक्षा परिणाम 2023 सी.बी.एस.ई बोर्ड द्वारा 10 वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार 12/05/2023 को घोषित किया गया। जिसमें सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड के विद्यार्थियों का 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम बहुत ही बेहतर और उर्त्कष्ट रहा। परिणाम शत प्रतिशत घोषित रहा। विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान दो छात्रों को काव्य अग्रवाल और शालीन अग्रवाल को 96 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर वेदिका सिसोदिया 94.8 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुऐ। इसके साथ ही वाणिज्य वर्ग मे प्रथम स्थान पर वंश चर्तुवेदी 93.8 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर कृष्णा अग्रवाल 92.2 प्रतिशत और तृतीय स्थान वंश गर्ग 91.8 प्रतिशत अंक और अन्य मनिका गर्ग 91 प्रतिशत, ध्रुव जैन 91 प्रतिशत, मिनल अग्रवाल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके साथ ही कुल 102 विद्यार्थियों में से 26 विद्यार्थियों को 80 से 90 प्रतिशत, 30 विद्यार्थियों को 70 से 80 प्रतिशत, शेष सभी विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर रहा। इसी तरह कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान पर मधु वर्मा 94.6 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर धानी राठौड़ 93.2 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर यश सोनी को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुऐ। इसके साथ ही निलय जिन्दल 91.2 प्रतिशत, दक्ष बोहरा 91 प्रतिशत, और ऋषित चौधरी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके साथ ही कुल 80 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थियों को 80 से 90 प्रतिशत, 19 विद्यार्थियों को 70 से 80 प्रतिशत, शेष सभी विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर रहा। संस्था प्रधानाचार्य फादर डोमनिक, उप-प्रधानाचार्य सिस्टर शमा ने विद्यालय की कक्षा 10 वीं व 12वीं के सभी होनहार छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाँए दी, साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Search