HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
सेंट जॉन्स स्कूल, आबूरोड में 'आजादी के अमृत' महोत्सव के अतंर्गत पोस्ट कार्ड लेखन हुआ

सेंट जॉन्स स्कूल, आबूरोड में 'आजादी के अमृत' महोत्सव के अतंर्गत पोस्ट कार्ड लेखन हुआ

आबूरोड, 14 दिसम्बर। सेंट जॉन्स स्कूल प्राचार्या उमाश्याम के अनुसार ’आजादी के अमृत’ महोत्सव के अतंर्गत पोस्ट कार्ड लेखन हुआ ’75 लाख पोस्ट कार्ड केम्पेन’ सम्पन्न हुआ । इस अभियान में पोस्ट कार्ड लेखन के दो विषय थे पहला ’अनसंग हीरोज ऑफ फ्रीडम स्ट्रगल’ दूसरा ’माइ विजन फॉर इंडिया इन 2047’ जो कि कक्षा 4 से 12वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा लिखने थे । इस पोस्ट कार्ड लेखन में विद्यालय के कक्षा 4 से 11वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रसन्नता से भाग लिया । उन्होंने इन दोनों विषयों के अंतर्गत स्वतन्त्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को याद कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी तथा सन 2047 में आजादी के 100 वर्ष बाद हमारा देश कैसा हो इस पर अपनी कल्पना शक्ति तथा यथार्थ की समस्याओं को ध्यान में रख अपने मौलिक विचार प्रस्तुत किए । प्राचार्या उमाश्याम ने सभी विद्यार्थियों के शत-प्रतिषत भाग लेने पर उनकी भूरी-भूरी प्रशंशा की तथा उनके देश-प्रेम व देश-भक्ति की भावना की सराहना की। इस अभियान में विद्यार्थियों की शत-प्रतिषत भागीदारी में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा ।

Search