HEADLINES
  1. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  2. Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu

  • 29 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.7℃
news-details
सेंट जाॅन्स स्कूल 12वीं परिणाम; किंजल, मीनाक्षी व अनमोल रही अव्वल

सेंट जाॅन्स स्कूल 12वीं परिणाम; किंजल, मीनाक्षी व अनमोल रही अव्वल

आबूरोड, 13 मई 2025 । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं के परीक्षा नतीजों में सेंट जाॅन्स स्कूल, आबूरोड का परीक्षा परिणाम गत वर्षों की भाॅति इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती उमाश्याम जी ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान संकाय में मिनाक्षी मिश्रा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंतरा मिश्रा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा दिया मोतियानी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में कुल 27 विद्यार्थियों में से 14 विद्यार्थी विशिष्ट योग्यता लेकर उत्तीर्ण हुए तथा 13 विद्यार्थी प्रथम श्रैणी में उत्तीर्ण हुए । 12वीं वाणिज्य संकाय में किंजल वन्जानी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जितेन्द्र भारती ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा खुशी बैरवा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । वाणिज्य संकाय में कुल 31 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने विशिष्ट योग्यता अर्जित की 14 विद्यार्थी प्रथम श्रैणी में उत्तीर्ण हुए तथा शेष विद्यार्थी द्वितीय श्रैणी में उत्तीर्ण हुए । इसी प्रकार 12वीं ह्यूमैनिटीज संकाय में अनमोल शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, रविराज सिंह देवल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा यशश्री सोनी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । ह्यूमैनिटीज संकाय में सभी विद्यार्थियों ने विशिष्ट योग्यता अर्जित की। इस अवसर पर प्राचार्या, श्रीमती उमाश्याम, उपप्राचार्या श्रीमती वर्षा मिश्रा व निदेशक श्री के. ए.श्याम कुमार जी ने शीर्ष स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों, उनके माता-पिता व अध्यापकगणों को बधाई दी एवम सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Search