New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
इसी प्रकार विज्ञान संकाय में प्रियांशु कुमावत ने 95़.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, मनीष कलवानी ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा मेहुल अग्रवाल ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । विज्ञान संकाय में कुल 33 छात्र-छात्राओं में से 20 छात्र-छात्रा विशिष्ट योग्यता लेकर उत्तीर्ण हुए तथा शेेष 13 छात्र-छात्रा प्रथम श्रैणी में उत्तीर्ण हुए।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के परीक्षा नतीजों में सेट जॉन्स स्कूल, आबूरोड का परीक्षा परिणाम गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा। स्कूल की प्राचार्या उमाश्याम ने बताया कि सिया शर्मा ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जननी ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा दक्ष पंकज अग्रवाल ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । विद्यालय के 92 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी, जिसमें से 47 छात्र-छात्राओं ने विशिष्ट योग्यता अर्जित की, 33 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रैणी में अंक प्राप्त किए तथा शेष 12 छात्र-छात्रा द्वितीय श्रैणी में उत्तीर्ण हुए।
प्राचार्या, श्रीमती उमा श्याम व निदेशक श्री के. ए. श्याम कुमार जी ने शीर्ष स्थान पर आने वाले छात्र/छात्राओं, उनके माता-पिता व अध्यापकगणों को बधाई दी एवम सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।