New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
आबूरोड 15 जुलाई 2020 | केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के परीक्षा नतीजों में सेट जाॅन्स स्कूल का परीक्षा परिणाम गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी शत प्रतिषत रहा। स्कूल की प्राचार्या उमाश्यम ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 104 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी, जिसमें से 22 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिषत से अधिक अंक प्राप्त किए, 41 छात्र-छात्राओं ने विशिष्ट योग्यता अर्जित की, 35 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रैणी में अंक प्राप्त किए तथा शेष 6 छात्र-छात्रा द्वितीय श्रैणी में उत्तीर्ण हुए।
इस अवसर पर संस्थान निदेशक के. ए. श्यामकुमार तथा प्राचार्या उमाश्यम ने इन सभी छात्र-छात्राओं को, उनके माता-पिताओं तथा अध्यापकों को धन्यवाद दिया, ओर उनकी उपलब्धियों पर हार्दिक बधाईयाँ दी ।
