HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
सेंट जॉन्स स्कूल के छात्रों ने की सामुदायिक सेवा: आबूरोड

सेंट जॉन्स स्कूल के छात्रों ने की सामुदायिक सेवा: आबूरोड

आबूरोड, 20 सितम्बर । सामुदायिक सेवा कार्य के तहत सेंट जॉन्स स्कूल के कक्षा 6 के छात्रों द्वारा किया गया उत्कृष्ट सेवा कार्य । इस कार्य के तहत छात्रों ने अपने माता-पिता से मिले जेब खर्च के रूपयों को जोड़कर अपने कक्षा अध्यापकों को दिए जिससे उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए दरी पट्टियॉं तथा बिस्किट खरीदकर मानपुर ग्रामीण विद्यालय के बच्चों को वितरित किए । साथ ही विद्यालय के इन्ट्रेक्ट क्लब के बच्चों द्वारा पुरानी अभ्यास पुस्तिकाओं के बचे हुए पन्नों को एक़ करके नई अभ्यास पुस्तिकाए बनवाकर उन पुस्तिकाओं का भी वितरण मानपुर शहरी व ग्रामीण स्कूल में करवाया गया । विद्यालय की प्राचार्या उमाश्याम की प्रेरणा से यह कार्य विद्यालय द्वारा पिछले कई वर्षोे से अनवरत किया जा रहा है। इस प्रकार के कार्यों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में समाज सेवा की भावना जाग्रत करना तथा भविष्य में उन्हें समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देना है। इस सेवा कार्य में कक्षा अध्यापक दिप्तेश चक्रवर्ती तथा अध्यापिका अन्नपूर्णा शर्मा ने सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान किया ।

Search