HEADLINES
  1. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  2. Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu

  • 29 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.7℃
news-details
सेंट जाॅन्स स्कूल, 10वीं बोर्ड में नुपुर, दिलीप, भव्या व भूमिका चारो के 92+ प्रतिशत

सेंट जाॅन्स स्कूल, 10वीं बोर्ड में नुपुर, दिलीप, भव्या व भूमिका चारो के 92+ प्रतिशत

आबूरोड 13 मई 2025, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के परीक्षा नतीजों में सेट जाॅन्स स्कूल, आबूरोड का परीक्षा परिणाम गत वर्षों की तरह, इस वर्ष भी उत्तम रहा । स्कूल की प्राचार्या उमाश्याम ने बताया कि नुपुर पुरोहित ने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, दिलीप चैधरी व भव्या राजपुरोहित ने 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, भूमिका लक्षवानी ने 92.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । विद्यालय के 84 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी, जिसमें से 24 विद्यार्थियों ने विशिष्ट योग्यता अर्जित की, 32 विद्यार्थी प्रथम श्रैणी में उत्तीर्ण हुए तथा शेष सभी विद्यार्थी द्वितीय श्रैणी में उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर प्राचार्या, श्रीमती उमाश्याम, उपप्राचार्या श्रीमती वर्षा मिश्रा व निदेशक श्री के. ए. श्याम कुमार जी ने शीर्ष स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों, उनके माता-पिता व अध्यापकगणों को बधाई दी एवम सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Search