New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
कार्यक्रम के शुरूआत में कॉलेज की छात्रा गरिमा भाटी, संजना निर्वाण, शिवानी दत्ता, इषा भेजवाल द्वारा गणेश वंदना एवं नृत्य प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में प्रत्येक नव आगन्तुक विद्यार्थी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को परिचय करवाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकल गान, सामुहिक गान, एकल एवं सामुहिक नृत्य की अति सुंदर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में नई उर्जा का संचार किया।
मंच संचालक छात्र लविश, विश्वास एवं जान्हवी द्वारा कॉलेज नव आगन्तुक छात्रों का प्रभावपूर्ण तरीके से परिचय प्रस्तुत करवाया गया। महाविद्यालय के विजेश कुमार चौबीसा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सकारात्मकता के साथ निरंतर आगे बढऩे की बारिकीयों से अवगत कराया। चौबीसा ने सभी विद्यार्थियों को अपने मोबाइल का उपयोग सही समय पर करने का आग्रह कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होने बताया कि जो अर्ली राइजर होते है वह दूसरों को नेतृत्व प्रदान करते हुए नये आयाम निर्धारित करते है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से विश्वास गोयल, जयेश प्रजापत, गौरव निर्वान, जय शाक्य, लविश तेहलरमानी, मानव राठौड़, भानुप्रताप सिंह, जयेश हरजानी एवं सौजेफ खान को पारितोषिक प्रदान कर सभी विद्यार्थियों की कौशल क्षमता का सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बन्नालाल जाट, निदेशक सांवरमल जाट ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।