New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
संभागीय आयुक्त ने उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति सिरोही के विभिन्न अनुभागों का किया औचक निरीक्षण
संभागीय आयुक्त जोधपुर डाॅ राजेश शर्मा द्वारा कार्यालय उपखण्ड अधिकारी सिरोही, कार्यालय विकास अधिकारी पंचायत समिति सिरोही का निरीक्षण कर कार्यालय मे सम्पादित विभिन्न शाखाओं मे किये जाने वाले कार्यो की प्रगति की चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। संभागीय आयुक्त द्वारा रोल आब्जर्वर के रूप में मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2021 के तहत प्राप्त दावे व आपत्तियों की जाॅच व समीक्षा भी की।
संभागीय आयुक्त ने उपखंड कार्यालय में अधिकारियो की ली बैठक
सिरोही उपखंड कार्यालय में संभागीय आयुक्त डाॅ राजेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभागीय आयुक्त द्वारा पेयजल, बिजली, चिकित्सा, सिंचाई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा, पशुपालन सानिवि के अधिकारियों से विभागीय योजनाओ की प्रगति के बारे मे विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बर्ड फलू से बचाव के लिये आवश्यक एक्शन प्लान व कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया। राज्य सरकार की फलेगशीप योजनाओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।
संभागीय आयुक्त ने उत्थमण में चरागाह विकास नरेगा कार्य का अवलोकन किया संभागीय आयुक्त डाॅ राजेश शर्मा ने ग्राम उथमण में चरागाह विकास व नरेगा कार्य मौके पर जाकर अवलोकन किया जाकर किये जा रहे कार्य को और अधिक गुणवतापूर्ण व बहुपयोगी बनाने के लिये चरागाह विकास के लिये घास के साथ ऐसी झाडियाॅ व पेड विकसित करने पर बल दिया जो चराई के लिये उपयुक्त हो। इस कार्य के लिये कृषि विभाग का सहयोग लेने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गीतेश श्री मालवीय को निर्देशित किया। तत्पश्चात संभागीय आयुक्त द्वारा कार्यालय उपखण्ड अधिकारी शिवगंज का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।