HEADLINES
  1. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  2. Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu

  • 21 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.6℃
news-details
आबूरोड के आबू सेंट्रल में हुआ टेबल टेनिस टूर्नामेंट का सफल आयोजन

आबूरोड के आबू सेंट्रल में हुआ टेबल टेनिस टूर्नामेंट का सफल आयोजन

10 अप्रेल | आबूरोड के ओल्ड चेक पोस्ट पर स्थित आबू सेंट्रल में ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया | टूर्नामेंट संचालक संजय अग्रवाल ने बताया सिरोही जिले के विभिन क्षेत्र जैसे की माउंट आबू, सिरोही, पिंडवाडा, आबूरोड, स्वरुपगंज, रेवदर आदि से कुल 74 खिलाडियों ने भाग लिया | आबू सेंट्रल के डाइरेक्टर आर के भारदवाज ने बताया की आने वाले समय में ऐसी और भी प्रतियोगिताये आयोजित की जायेगी साथ ही आने वाले समय में मॉल में मनोरंजन से जुड़े कई नये प्रावधान जोड़े जायेंगे | 15 वर्ष तक के वर्ग में लडको में माउंट आबू के गौरव वैष्णव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो माउंट आबू के ही पार्थ अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे, लडकियों में आबूरोड़ की एच जी स्कूल की गौरांशी वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया तो द्वितीय स्थान पर गोरांशी वर्मा रही | 15 से 18 वर्ग में कल्प अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो सुभम सौद दुसरे स्थान पर रहे | ओपन वर्ग में महेंद्र उमट प्रथम स्थान पर रहे तो सत्यपाल रारिया द्वितीय स्थान पर रहे वही महिलाओ में मनीषा पहले स्थान पर रही तो गीता देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया | इस प्रतियोगिया में जहाँ एक दिव्यांग ने भाग लिया तो वही रेवदर एक पुरे परिवार माँ, पिता वे दो बेटे ने भाग लिया और महिलाओ ने भी भाग लिया | टूर्नामेंट में नीरज दाना, हर्ष दाना, प्रधुमन उमट, महेंद्र उमट, आदि ने रेफेर्शिप की | टूर्नामेंट के अध्यक्ष महेंद्र उमट, फादर जोसफ, आर के भारद्वाज, संजय अग्रवाल, वाजिद अली आदि ने सभी प्रतियोगी को सर्टिफिकेट दिए व विजेताओ को ट्रॉफी एवं केश प्राइज प्रदान किये |

Search