HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
2 दिनों में 6100 वाहन से माउंट आबू में पर्यटकों का आना लगातार जारी

2 दिनों में 6100 वाहन से माउंट आबू में पर्यटकों का आना लगातार जारी

माउंट आबू | माउंट आबू में दीपावली और 31 दिसम्बर पर सबसे ज्यादा पर्यटक आते है यानि की इन दिनों माउंट आबू में सीज़न का समय होता है और हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी माउंट आबू में पर्यटकों की आवक लगातार जारी है | इन दो दिने में 6100 से हज़ारों पर्यटक माउंट आबू पहुँच चुके है और आने वाले दिनों में यह सिलसिला ऐसे ही जरी रहने वाला है | 5 नवम्बर को माउंट आबू में 2288 वाहन माउंट आबू पहुंचे जिससे नगर पालिका टोल टैक्स पर 2,74,700/- का टैक्स वसूला जा चूका है तो वही आज 6 नवम्बर को रात्री 8 बजे तक 3812 वाहन यहाँ आ चुके है जिससे 4,91,440/- की आय नगर पालिका को हो चुकी है | प्रशाशन ने किये सराहनीय बंदोबस्त सीज़न के चलते इस बार प्रशाशन द्वारा ट्रैफिक व पार्किंग व्यस्था पर ख़ास ध्यान देते हुए सराहनीय कार्य किया है | पोलो ग्राउंड में क्रिकेट और फुटबॉल ग्राउंड की बेरिगेटिंग कर बाकी जगह को पार्किंग के लिए खोल दिया गया है तो वही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जगह जगह पुलिस जाब्ता तैनात है व बेरिगेट लगाकर आवाघमन को सरल व तेज़ करने की सफल कोशिश की गई है | होटल, नक्की झील रौशनी में सराबोर नक्की झील पर लाईट लगाकर को उसे और सुंदर व दर्शनीय बनाया गया है एवं पर्स्थायटकों के मनोरंजन के लिए स्थानीय कलाकार द्वारा संगीत कार्यक्रम की व्यवस्था भी की गई है | माउंट आबू की विभिन होटल भी रौशनी में सराबोर है जिससे पूरा शहर रौशनी में नहाता नज़र आ रहा है |

Search