HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
आबूरोड के UPACA कॉलेज में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

आबूरोड के UPACA कॉलेज में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

आबूरोड़ | पिछले एक महीने से आबूरोड के मावल में स्थित UPACA कॉलेज में बन रहे तिरुपति बालाजी मंदिर की खूबसूरती सुर्खिया बनी हुई थी हमने भी आपको लाइव विडियो के माध्यम से मंदिर के निर्माण के द्रश्य दिखाये थे और 25 अक्टूबर को वो एतिहासिक दिन आया जब मंदिर में भगवान तिरुपति बालाजी व माता लक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा का रंगारंग कार्यक्रम संपन हुआ | कार्यक्रम की शुरूआत तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (आन्ध्र प्रदेश) के चेयरमैन श्री ‘वाईवी सुब्बा रेड्डी व तिरुपति बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी श्री ‘रमण दीक्षितुलु’ द्वारा मंदिर में प्रवेश कर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से की गई इस दौरान तिरुपति से पुजारियों द्वारा तिरुपति के रीती रिवाज़ से मंदिर में हवन पूजा आदि की गई | इसके पश्चात्त सांय में भगवान का विवाह समारोह का आयोजन किया गया | माता पद्मावती स्वामी वेंकटेस्वरा का विवाह समारोह उपका तिरुपति बालाजी देवस्थानम ट्रस्ट के उद्घाटन समारोह में प्रभु के विवाह का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे बारात लेकर वहा मौजूद सभी व्यक्ति नाचते गाते मंदिर पहुंचे व मंदिर में पुजारियों द्वारा भगवान का विवाह समारोह पूरी श्रद्धा से आयोजीय किया गया | आज से तिरुपति बालाजी मंदिर सभी भक्तो के लिए खुल चूका है कल के एतिहासिक व रंगारंग कार्यक्रम के पश्चात आज से सभी श्रद्धालु अब मंदिर के दर्शन करने जा सकते है, मंदिर की बनावट से लेके मंदिर में होने वाली पूजा मनमोहक व आकर्षक है और UPACA के चेयरमैन उत्तम प्रकाश जी अग्रवाल की यह कोशिश आबूरोड़ के पर्यटन के लिए एक बहुत बड़ा योगदान है |

Search