HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
तिरुपति बालाजी के मुख्य पुजारी करेंगे आबुरोड में आने वाले बालाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

तिरुपति बालाजी के मुख्य पुजारी करेंगे आबुरोड में आने वाले बालाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

आबूरोड़ | अनलॉक के साथ आबुरोड़ का विकास पथ भी अनलॉक होता नज़र आ रहा है, आबूरोड़ की मिट्टी से जुड़े लोग आज देश में अपना नाम बनाने के बाद भी अपने शहर को नहीं भूले है और बीते कुछ समय में आबूरोड़ के निवासी शहर के विकास में अपना अहम योगदान निभा रहा है उसी कड़ी में आबूरोड़ में पले बढे उत्तम प्रकास अग्रवाल ने कुछ वर्ष पहले आबुरोड शहर में सी.ए की पढाई के लिए (UPACA) नाम से उच्च स्तरीय सी.ए गुरुकुल की स्थापना की और इस वर्ष उनके प्रयास से उसी गुरुकुल में लक्ष्मी माता व तिरुपति बालाजी का भव्य मंदिर बन्ने जा रहा है जो की "UPACA तिरुपति बालाजी देवस्थानम ट्रस्ट" के नाम से जाना जायेगा | यह मंदिर आबूरोड़ में एक और आकर्षण के रूप में तो विख्यात होगा ही साथ ही इस मंदिर में तिरुपति में जिस तरह से पूजा आदि की जाती है उसी अनुशाशन से ही यहाँ भी की जायेगी साथ ही मंदिर में उसी स्वाद का लड्डू प्रसाद भी बाटा जायेगा | उत्तम प्रकाश जी ने बताया की बीते समय में इस भूमि पर अनेको चमत्कार देखे गये है जो की केमरे में कैद है साथ ही यह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी तिरुपति बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी श्री 'रमण दीक्षितुलु' द्वारा की जायेगी और साथ ही तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (आन्ध्र प्रदेश) के चेयरमैन श्री 'वाईवी सुब्बा रेड्डी' 25 अक्टूबर को होने वाले समारोह में मुख्य अथिति के रूप में शिरकत करेंगे व अन्य जाने माने व्यक्ति जैसे की श्री दिगंबर कमत (पूर्व गोवा मुख्य मंत्री), श्री प्रमोद जैन (खनन व गोपालन मंत्री, राजस्थान सरकार), श्री जीतू भाई चौधरी (राज्य मंत्री, गुजरात), जनरल श्री वेद मलिक (आर्मी चीफ, कारगिल वॉर) भी इस दौरान शामिल होने वाले है | उत्तम जी का कहना वह खुदको भाग्यशाली मानते है की उन्हें इश्वर ने इस मंदिर के निर्माण का सोभाग्य दिया और वह अपनी ओर से आगे भी आबूरोड़ को और विकसित करने की कोशिश करते रहेंगे | आने वाले समय में (UPACA) अनेको कार्यक्रम की तैयारी कर रहा है जिससे की आबूरोड़ की पहचान भी बढ़ेगी और यहाँ के लोगो और विध्यार्तियो को लाभ प्राप्त होगा | आबुरोड़ के मावल में स्थित UPACA गुरुकल पर 21 - 25 अक्टूबर तक विभन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और 26 अक्टूबर से यह मंदिर सभी के लिए खुल जायेगा, मंदिर में श्रधालुओ की सुविधा के मद्देनज़र मंदिर प्रवेश के कॉलेज से अलग द्वार बनाया गया है जिससे की भक्त सीधे मंदिर में प्रवेश कर सके |

Search