New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
उपलागढ़ निवासी प्रेम कुमार पुत्र सबुरा राम, रौमावी-उपलागढ़ राजकीय विद्यालय की छट्टी कक्षा का विद्यार्थी है करीब 6 महीने पहले ऑस्टियोमाइलाइटिस जैसी भयंकर बीमारी का शिकार हो गया, उपचार के लिये प्रेम कुमार के पिता ने उदयपुर में प्रेम कुमार के पाँव का दो बार ऑपरेशन करवाया लेकिन उसके बावजूद जब प्रेम कुमार की हालत में कोई सुधार न हो सके तो उसे पालनपुर के हस्पताल में भर्ती कराया गया जहा डॉक्टर ने एक और ऑपरेशन की सलाह देते हुए 1.5 लाख का खर्चा बताया |
गरीब परिवार से तालुक रखने वाले सबुरा राम के पास अब और पूंजी नहीं थी की वह 1.5 रूपये का इंतज़ाम कर सके तभी रौमावी-उपलागढ़ राजकीय विद्यालय के शिक्षक बजरंग लाल पुनवाल व हंसराज मीणा ने 1.5 लाख रुपये जुटाने का जिम्मा लिया और समय रहते राशि जुटा ली इसमें हतराम दहिया व ईश्वर पुरोहित का भी अहम योगदान रहा । उन्होंने एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया जिसमे अन्य विद्यालयों के शिक्षको को जोड़ प्रेम कुमार के लिए कुछ रुपये दान करने की गुहार की और देखते ही देखते करीब 250 लोगो के योगदान से सीधे बैंक में 1.5 रुपये जोड़ लिये गये | हाल ही में प्रेम कुमार का पालनपुर में ऑपरेशन हो चूका है और आगे का उपचार किया जा रहा है |
हालांकि फिलहाल प्रेम कुमार के लिये एक बार राशि जोड़ ली गई है लेकिन वही हो सकता है आने वाले समय में और रुपये की जरुरत पड़ सकती है और अध्यापको का कहना है आगे अगर और रुपयों की जरुरत पड़ती है तो फिर सोशल मीडिया के जरिये और राशि एकतत्रित की जायेगी जिसके बारे समय आने पर आबूटाइम्स पर बैंक डिटेल्स साझा की जायेगी |
जहा एक ओर आज के युग में बड़े बड़े विद्यालयों की फ़ीस भरना एक सामान्य वर्ग के परिवार के बस की बात नहीं वही राजकीय विद्यालय के इन सभी शिक्षको ने जो यह बेमिशाल मिशल कायम की है यह निश्चित है बाकी शिक्षको एवं लोगो के बीच दया व मदद के नये बीज बोयेगी |