HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.2℃
news-details
सेंट जॉन्स स्कूल, आबूरोड द्वारा सातवें अन्तर्राष्ट्रीययोग दिवस पर ऑनलाइन योग

सेंट जॉन्स स्कूल, आबूरोड द्वारा सातवें अन्तर्राष्ट्रीययोग दिवस पर ऑनलाइन योग

सेंट जॉन्स स्कूल की प्राचार्या श्रीमती उमाश्याम जी के अनुसार सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेंट जॉन्स स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन योगासन और प्राणायाम किया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वाधान में विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाने हेतु श्रीमती संगीता अग्रवाल ने प्राणायाम तथा श्री नवल पारीक ने योगासन करवाए। इस योगाभ्यास में सेंट जॉन्स स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था निदेशक श्री श्याम कुमार जी ने विद्यार्थियों की उत्साह पूर्वक भाग लेने की सराहना की तथा उन्हें बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास में भी सहायक होता है। प्राचार्या उमाश्याम जी ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में योग को अनिवार्य हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

Search