New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
सिरोही । जिन्दगी एक मिशन संस्था द्वारा मानवता के कल्याण के लिए जिन्दगी की दीवार का शुभारंभ शहर के जेल चौराहा पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया जिसमे मुख्यातिथि नगर परिषद सिरोही सभापति महेंद्र मेवाड़ा रहे। जिन्दगी की दीवार का शभारम्भ सभापति महेंद्र मेवाड़ ने अपने हाथों से जरूरतमंद लोगो के लिए कपड़े रख कर किया। इस मोके पर सभापति मेवाड़ा ने कहा कि इस जिन्दगी की दीवार के निर्माण का उद्देश्य आर्थिक पक्ष से कमजोर लोगों की सहायता करना है। इस दीवार पर स्लोगन भी कुछ इस तरह से लिखे हैं कि अधिक है तो दे जाएं, कम है तो ले जाएं। इससे समझाया गया है कि जिनके पास जो वस्तु जरूरत से ज्यादा है या वो अब उनके लिए उपयोगी नहीं रही, मगर जिसके पास वो वस्तु न होने पर बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। ऐसे में मानवता की भलाई के लिए ऐसी वस्तुओं के वे जिन्दगी की दीवार पर छोड़ सकते हैं। ऐसी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से ही इस दीवार का शुभारंभ किया गया है। जिंदगी एक मिशन संस्था अध्यक्ष रिक्षित सिंह कोटेसा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर नगर परिषद उपसभापति जितेंद्र सिंघी, पूर्व उपसभापति प्रकाश प्रजापत, पार्षद ईश्वर सिंह डाबी, ज्योति तोलानी, सुधांशु गौड़, एडवोकेट हरिओम दत्ता, संस्था के महेन्द्र वाघेला, मृत्युंजय दावे, प्रद्युम्न सिंह, राज वाघेला,विशाल सिह कोटेसा ,दुष्यंत सिंह भाटी ,दिलीप सिंह, इरशाद, नगर परिषद सफाई निरीक्षक प्रवीण माली, महेश मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, प्रकाश गहलोत, संदीप सिंह सहित काफी संख्या में शहरवासी व नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहे।
