Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu
शिवगंज । विवाहिता ने दो मासूम बच्चो के साथ टंकी में खुद कर दी जान।
सिरोही जिले के शिवगंज थाना क्षेत्र के जोगापुरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जँहा एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ टंकी में कूद कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर शिवगंज थानाधिकारी बुद्धाराम चौधरी मौके पर पहुंचे एवं शव को मोर्चरी में में रखवाया और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार शिवगंज के जोगापुरा निवासी सीतादेवी शनिवार शाम से अपने बच्चो के साथ लापता थी। पति के घर आने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों को ढूंढा पर नहीं मिला जिसपर वह शिवगंज थाने पंहुचा और अपनी पत्नी और बच्चों के लापता होने की जानकारी दी। जिसपर पुलिस विवाहिता को ढूंढ़ती रही। 10 तारीख की सुबह पुलिस ने घर के पास ही एक बंद पड़े मकान में देखा जँहा पानी का टंकी बनी हुई थी जिसे खोलने पर दोनों बच्चों और सीतादेवी का शव हौद में मिला। पुलिस ने तीनो के शवों को मोर्चरी में रखवाया।