Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu
आंतरिक सुरक्षा अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में अकादमी के निदेशक श्री दर्शन लाल गोला ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किए जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण और हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने की बात कही एवं अंध महाविद्यालय के छात्रों द्वारा एक विशेष गाने की प्रस्तुति दी गई साथ ही प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉक्टर अरुण शर्मा और श्रीमती गीता अग्रवाल (भारत भारती) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला व स्वच्छता से महिला सशक्तिकरण एवं गाय संरक्षण से जुड़े पहलुओं पर प्प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम के अगले क्रम में माउंट आबू की बेटी खुशबू कंवर जिसने देशभर में कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में इनर गीता अग्रवाल द्वारा आए हुए आगुंतकों एवं स्कूल के बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की। इस कार्यक्रम में आंतरिक सुरक्षा अकादमी सीआरपीएफ, वन विभाग माउंट आबू, भारत भारती, इनर व्हील क्लब, लायंस क्लब, भारतीय वायु सेवा, अंध महाविद्यालय तथा राजस्थान पुलिस के कार्मिको अलावा सोफिया स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सेंट मैरी हाई स्कूल, निर्मला स्कूल इत्यादि के बच्चों ने संयुक्त रूप से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
साथ ही “जागते रहो भारत यात्रा” की भी हरी झंडी दिखाकर सीआरपीएफ प्रांगण से रवाना किया गया, यह रैली भारत के विभिन्न प्रदेशों से जुगरेगी व महिला सशक्तिकरण का प्रचार प्रसार करेगी ।