डॉ. अंशु प्रिया, आई.ए.एस., उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड़ मजिस्ट्रेट, आबूपर्वत द्वारा आबूपर्वत-आबूरोड़ सड़क मार्ग सात घूम के पास क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जनहित एवं पर्यटक सुरक्षा की दृष्टि से निम्न आदेश किये गये है :-
1. आगामी आदेश तक बड़े वाहनो जैसे रोडवेज बसें, प्राईवेट / ट्रेवल्स बसे, डम्पर एवं अन्य भारी वाहनों को आबूरोड़ से आबूपर्वत आने-जाने वाले मार्ग पर पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है।
2. केवल छोटी कारें जो पर्यटको को आबूपर्वत से आबूरोड़ लेकर जा रही है, स्थानीय निवासियो के आवागमन हेतु छोटी कारें एवं अन्य छोटे वाहनों का आवागमन ही उक्त मार्ग पर अग्रिम आदेशो तक रहेगा।
3. आवश्यक वस्तुओ जैसे दूध वाहन, सलेण्डर वाहन, मेडिकल वाहन, किराणा सामग्री आदि का आवागमन भी छोटे वाहनों में किया जावेगा। बड़े वाहनों में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
4. अत्यधिक वर्षा के कारण रात्रि के समय कोई दुर्घटना न हो इस हेतु समय 08:30 पी. एम. से सुबह 06:00 बजे तक सभी तरह के वाहनो का आवागमन आबूपर्वत-आबूरोड़ सड़क मार्ग पर पूर्णतः बंद रहेगा केवल आवश्यक सेवाओं वाले वाहनो को छोड़कर।
उपखण्ड अधिकारी डॉ अंशु प्रिया, आई.ए.एस द्वारा क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण किया गया है तथा बताया कि सड़क को शीघ्र ही दुरूस्त किया जायेगा। आबूपर्वत प्रशासन आमजन एवं पर्यटको से अपील करता है कि वे प्रशासन का सहयोग करें एवं आदेश की पालना करें।

एसडीएम कार्यालय में आज हुई आपात बैठक के मुख्य अंश
1. बुधवार तक की सभी बुकिंग रद्द करें, अगर स्थिति में सुधार होता है तो गुरुवार से ग्राहकों को लिया जा सकता है।
2. ग्राहकों से अनुरोध करें कि कल चेक-आउट कर लें, अगर उन्हे रुकना है तो उन्हें चेक आउट करने को मजबूर न करें… अगर ग्राहक बड़ी बसों से आए हैं तो छोटी कारों और टैक्सियों में उनके परिवहन में सहायता करें।
3. कृपया पेट्रोल, डीज़ल जैसी ज़रूरी चीज़ों का जमाखोरी न करें और अनावश्यक दहशत न फैलाएँ।
4. सभी ज़रूरी सेवाएँ चालू रहेंगी। अगर कोई भी प्रीमियम वसूलता पाया जाता है तो कृपया रिपोर्ट करें।
5. इस कठिन समय में सहायता और सहयोग करने का विनम्र अनुरोध है क्योंकि सभी उपाय आपकी भलाई के लिए किए जा रहे हैं।


